उत्तराखंड Priyanka gandhi daughter study in welham girls school

देहरादून के इस स्कूल में पढ़ती हैं प्रियंका गांधी की बेटी, 7 लाख रुपये है फीस

प्रियंका गांधी की राजनीति में एंट्री हो गई है। हम आपको बता रहे हैं कि कांग्रेस की नई महासचिव की बेटी देहरादून के किस स्कूल में पढ़ता है। जानिए...

उत्तराखंड न्यूज: Priyanka gandhi daughter study in welham girls school
Image: Priyanka gandhi daughter study in welham girls school (Source: Social Media)

: ये बात तो आप जानते ही होंगे कि राजनीति में प्रियंका गांधी ने एंट्री मार ली है। नेहरू-गांधी परिवार की 11 वीं सदस्य हैं प्रियंका गांधी, जो राजनीति में उतर रही हैं। राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश का कांग्रेस प्रभारी और कांग्रेस महासचिव का जिम्मा प्रियंका के कंधों पर दिया गया है। चलिए अब आपको देहरादून के उस स्कूल के बारे में बता देते हैं, जहां प्रियंका गांधी की बेटी पढ़ती हैं। प्रियंका गांधी की बेटी मिराया भी देहरादून के ही वेल्हम गर्ल्स स्कूल से पढ़ाई कर रही हैं। वेल्हम गर्ल्स स्कूल की फीस सात लाख रुपये है। ये वो स्कूल है, जहां भारत की नामी गिरामी दिग्गज हस्तियां पढ़ाई कर चुके हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस से लेकर कई बड़ी महिलाएं इसी स्कूल से पढ़ाई करके निकली हैं। इसके अलावा आपको बता दें कि प्रियंका गांधी का बेटा रेहान भी देहरादून के दून स्कूल से पढ़ाई कर रहा है।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढें - देहरादून का वो स्कूल...जहां प्रियंका गांधी का बेटा पढ़ता है, 9 लाख रुपये से शुरू है फीस
देहरादून में मौजूद भारत के सबसे नामी द दून स्कूल में पढ़ते हैं प्रियंका गांधी के बेटे रेहान। आपको बता दें कि साल 2012 के दिसंबर महीने में प्रियंका गांधी ने अपने बेटे रेहान का एडमिशन द दून स्कूल में करवाया था। बताया जाता है कि इस स्कूल की फीस 9 लाख रुपये से शुरू है। ये स्कूल गांधी परिवार के लिए भी जाना जाता है। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने भी इस स्कूल से पढ़ाई की है। कहा जाता है कि इसी स्कूल में उनके भाई संजय गांधी को अनुशासनहीनता के लिये नोटिस दिया गया था। बाद में राहुल गांधी ने भी दून स्कूल में एडमिशन लिया था। सुरक्षा कारणों के चलते 1981-83 तक राहुल गांधी को अपनी पढ़ाई घर से ही करनी पड़ी। इस स्कूल की स्थापना सतीश रंजन दास ने की थी। वे भारत के स्वतंत्रता सेनानी चितरंजन दास और भारत के मुख्य न्यायाधीश रहे सुधि रंजन दास के भाई थे। इसके अलावा प्रियंका गांधी की बात करें, तो उनकी स्कूलिंग दिल्ली के मॉडर्न स्कूल से हुई है। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के जीसस एंड मैरी स्कूल से साइकॉलोजी की डिग्री हासिल की है।