उत्तराखंड देहरादूनHarbhajan Singh Meets CM Dhami

उत्तराखंड: सीएम धामी से मिले पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह, मुख्यमंत्री आवास में हुई शिष्टाचार भेंट

राज्यसभा सांसद एवं पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई।

क्रिकेटर हरभजन सिंह: Harbhajan Singh Meets CM Dhami
Image: Harbhajan Singh Meets CM Dhami (Source: Social Media)

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरुवार को राज्यसभा सांसद एवं पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने मुख्यमंत्री आवास में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने हरभजन सिंह का स्वागत किया और भारतीय क्रिकेट में उनके उल्लेखनीय योगदान की सराहना की।

Harbhajan Singh Meets CM Dhami

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरभजन सिंह के क्रिकेट करियर की उपलब्धियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी बेहतरीन स्पिन गेंदबाजी के दम पर विश्व क्रिकेट में एक अलग पहचान बनाई है। खेल के प्रति उनका समर्पण और भारतीय क्रिकेट में दिया गया योगदान सराहनीय है। आगे पढ़िए..

ये भी पढ़ें:

युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं हरभजन सिंह

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरभजन सिंह का खेल जीवन युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने अपने प्रदर्शन और मेहनत से भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनकी उपलब्धियां आने वाली पीढ़ियों के खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती रहेंगी।

विभिन्न समसामयिक विषयों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री आवास में हुई इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और हरभजन सिंह के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों पर भी चर्चा हुई। यह मुलाकात शिष्टाचार भेंट के रूप में हुई।