उत्तराखंड देहरादूनUttarakhand Weather Update 12 November 2026

Uttarakhand Weather: आज इन 3 जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, मैदानी इलाकों में शुष्क रहेगा मौसम

उत्तराखंड मौसम विभाग के अनुसार 12 नवंबर को 3 जिलों में हल्की बारिश और 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। राज्य के बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

Uttarakhand Weather Update: Uttarakhand Weather Update 12 November 2026
Image: Uttarakhand Weather Update 12 November 2026 (Source: Social Media)

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 12 नवंबर के लिए राज्य का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। इसके अनुसार प्रदेश के तीन पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं, मैदानी जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

Uttarakhand Weather Update 12 November 2026

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आज 12 नवम्बर यानि गुरुवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही 3200 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। प्रदेश के शेष जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। विभाग की ओर से 12 नवंबर के लिए किसी भी जिले में मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की गई है।

देहरादून में 28 डिग्री तक रह सकता है तापमान

राजधानी देहरादून में सुबह के समय आसमान मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है। हालांकि, दोपहर और शाम के समय आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार देहरादून का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।