उत्तराखंड देहरादूनDehradun Army Officer Prabhakar Thapa Martyred in Leh

उत्तराखंड: 2006 में सेना में हुए थे शामिल, करीब 20 साल देशसेवा के बाद लेह में शहीद हुए कर्नल प्रभाकर

देहरादून के नागनाथ क्षेत्र के निवासी लेफ्टिनेंट कर्नल प्रभाकर थापा लेह में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए। दिसंबर 2006 में तीसरी गोरखा राइफल्स में कमीशन पाने वाले प्रभाकर के पिता भी भारतीय सेना से हवलदार पद से सेवानिवृत्त हैं।

Prabhakar Thapa: Dehradun Army Officer Prabhakar Thapa Martyred in Leh
Image: Dehradun Army Officer Prabhakar Thapa Martyred in Leh (Source: Social Media)

देहरादून: देहरादून के नागनाथ क्षेत्र के निवासी और भारतीय सेना की 5/3 गोरखा राइफल्स के अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल प्रभाकर थापा लेह में देश की सेवा करते हुए शहीद हो गए। उन्होंने 9 नवंबर 2026 की शाम करीब 7:15 बजे ड्यूटी के दौरान अंतिम सांस ली। उनके बलिदान की खबर से देहरादून सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

Dehradun Army Officer Prabhakar Thapa Martyred in Leh

जानकारी के अनुसार वर्ष 1984 में जन्मे प्रभाकर थापा को देशसेवा की प्रेरणा अपने परिवार से मिली थी। उनके पिता निर्मल थापा भारतीय सेना में हवलदार के पद पर सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त हुए हैं। पिता के सैन्य जीवन से प्रेरित होकर प्रभाकर ने भी भारतीय सेना में अधिकारी बनने का लक्ष्य तय किया। आगे पढ़िए..

ये भी पढ़ें:

कैम्ब्रियन हॉल स्कूल से की थी पढ़ाई

प्रभाकर थापा ने अपनी स्कूली शिक्षा देहरादून के कैम्ब्रियन हॉल स्कूल से पूरी की थी। वह वर्ष 2002 बैच के छात्र रहे। स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने संयुक्त रक्षा सेवा (CDS) परीक्षा उत्तीर्ण की और दिसंबर 2006 में तीसरी गोरखा राइफल्स में कमीशन प्राप्त किया।

दो दशक के सैन्य करियर में दी सेवाएं

करीब दो दशक के सैन्य करियर में लेफ्टिनेंट कर्नल प्रभाकर थापा ने सेना के साथ कई दुर्गम और संवेदनशील क्षेत्रों में सेवाएं दीं। लेह में ड्यूटी के दौरान उनका निधन हो गया। उनके शहीद होने की खबर से परिवार, परिचितों और सैन्य समुदाय में शोक व्याप्त है।