उत्तराखंड चम्पावतChampawat Girl Maya Kandpal to Receive State Bravery Award

उत्तराखंड: उफनती नदी में कूदकर बचाई 2 सहेलियों की जान, पहाड़ की माया को मिलेगा बाल वीरता पुरस्कार

चंपावत की 17 वर्षीय माया कांडपाल को उफनती नदी में कूदकर दो सहेलियों की जान बचाने के लिए मुख्यमंत्री राज्य बाल वीरता पुरस्कार दिया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी छह नवंबर को देहरादून में उन्हें सम्मानित करेंगे।

Maya Kandpal: Champawat Girl Maya Kandpal to Receive State Bravery Award
Image: Champawat Girl Maya Kandpal to Receive State Bravery Award (Source: Social Media)

चम्पावत: उत्तराखंड के चंपावत जिले की 17 वर्षीय माया कांडपाल को वर्ष 2026 के मुख्यमंत्री राज्य बाल वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। माया ने अगस्त 2025 में उफनती नदी में कूदकर अपनी दो सहेलियों की जान बचाई थी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी छह नवंबर 2026 को देहरादून में उन्हें यह सम्मान प्रदान करेंगे।

Champawat Girl Maya Kandpal to Receive State Bravery Award

चंपावत विकासखंड के घुरचुम गांव निवासी माया कांडपाल ने पांच अगस्त 2025 को अदम्य साहस का परिचय दिया था। उस दिन भारी बारिश के कारण क्षेत्र में सड़कें भूस्खलन से बाधित थीं। माया अपनी सहेलियों के साथ परीक्षा देने स्कूल जा रही थीं। रास्ते में नदी पार करते समय तेज बहाव के कारण उनकी दो सहेलियां कोमल और आरती पानी में बहने लगीं। आगे पढ़िए..

ये भी पढ़ें:

जान की परवाह किए बिना नदी में लगाई छलांग

सहेलियों को संकट में देखकर माया ने अपनी जान की परवाह किए बिना उफनती नदी में छलांग लगा दी। उन्होंने काफी प्रयास के बाद दोनों छात्राओं को सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया। इस दौरान माया खुद भी घायल हो गईं और उनकी चप्पलें भी नदी के तेज बहाव में बह गईं, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। दोनों सहेलियों की जान बचाने के बाद माया स्कूल पहुंचीं और अपनी परीक्षा भी दी। उनके इस साहसिक कदम की सराहना की गई।

पढ़ाई में भी शानदार प्रदर्शन, 86.6 प्रतिशत अंक किए हासिल

माया ने साहस के साथ-साथ पढ़ाई में भी अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने वर्ष 2026 में इंटरमीडिएट की परीक्षा 86.6 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की। जिला स्तरीय चयन समिति की संस्तुति के बाद महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग ने उन्हें मुख्यमंत्री राज्य बाल वीरता पुरस्कार के लिए चुना है। छह नवंबर को देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी माया कांडपाल को सम्मानित करेंगे।