उत्तराखंड नैनीतालTwo Workers Killed in Nainital After Debris Falls from Hill

उत्तराखंड: दीवार निर्माण के दौरान दर्दनाक हादसा, दो मजदूरों की दर्दनाक मौत.. हिरासत में ठेकेदार

नैनीताल के मेहरागांव में दीवार निर्माण के दौरान पहाड़ी से मलबा गिरने से नेपाल निवासी दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक श्रमिक घायल हो गया। पुलिस ने ठेकेदार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है...

Nainital News Today: Two Workers Killed in Nainital After Debris Falls from Hill
Image: Two Workers Killed in Nainital After Debris Falls from Hill (Source: Social Media)

नैनीताल: उत्तराखंड के नैनीताल जिले के मेहरागांव में देर रात निर्माण कार्य के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। दीवार बनाने में जुटे मजदूरों के ऊपर अचानक पहाड़ी से भारी मलबा आ गिरा। हादसे में नेपाल निवासी दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य मजदूर घायल हो गया। घटना के बाद मृतकों के परिजनों में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने ठेकेदार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Two Workers Killed in Nainital After Debris Falls from Hill

जानकारी के अनुसार नैनीताल के मेहरागांव में दीवार निर्माण का काम चल रहा था। देर रात मजदूर अपने काम में जुटे हुए थे। इसी दौरान अचानक पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा भरभराकर नीचे गिर गया। मजदूरों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और वे मलबे की चपेट में आ गए। इस दर्दनाक हादसे में नेपाल निवासी दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक घायल हो गया। घटना के बाद निर्माण स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और घायल मजदूर को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), भवाली पहुंचाया।वहीं, हादसे में जान गंवाने वाले दोनों मजदूरों के परिजनों ने घटनास्थल पर हंगामा किया। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश देखने को मिला। आगे पढ़िए..

ये भी पढ़ें:

ठेकेदार हिरासत में, सुरक्षा इंतजामों की जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। साथ ही निर्माण स्थल पर मजदूरों की सुरक्षा के लिए किए गए इंतजामों की भी पड़ताल की जा रही है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि निर्माण कार्य के दौरान पहाड़ी से मलबा गिरने के संभावित खतरे को देखते हुए क्या आवश्यक सावधानियां बरती गई थीं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

एसपी सिटी ने हादसे को लेकर क्या बताया?

नैनीताल के एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्रा के अनुसार, मेहरागांव में दीवार निर्माण के दौरान पहाड़ी से अचानक मलबा मजदूरों के ऊपर गिर गया। हादसे में दो मजदूरों की मौत हुई है। पुलिस ने ठेकेदार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है।

निर्माण स्थलों पर मजदूरों की सुरक्षा पर उठे सवाल

मेहरागांव में हुए इस हादसे ने पहाड़ी क्षेत्रों में निर्माण कार्य के दौरान मजदूरों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पहाड़ी ढलानों के पास काम करते समय मलबा गिरने और भूस्खलन जैसे जोखिमों को देखते हुए सुरक्षा इंतजाम बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। अब पुलिस की जांच में यह स्पष्ट होगा कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं।