उत्तराखंड रुद्रप्रयागRitika Rawat selected for senior women T20 cricket team

Uttarakhand News: केदारघाटी की ऑर्थोडॉक्स स्पिनर रितिका रावत, सीनियर क्रिकेट टीम में हुई शामिल.. जानिये खास बातें

रुद्रप्रयाग की केदारघाटी की बेटी रितिका रावत ने बचपन में लड़कों के साथ लोकल क्रिकेट टूर्नामेंट खेलकर अपने हुनर को निखारा और अब उत्तराखंड की सीनियर महिला टी-20 क्रिकेट टीम में जगह बनाई है।

Uttarakhand Women Cricket Team: Ritika Rawat selected for senior women T20 cricket team
Image: Ritika Rawat selected for senior women T20 cricket team (Source: Social Media)

रुद्रप्रयाग: आज के दौर में पहाड़ की बेटियां अपनी मेहनत, लगन और हुनर से हर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना रही हैं। इसी कड़ी में रुद्रप्रयाग जिले की केदारघाटी निवासी रितिका रावत ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए उत्तराखंड की सीनियर महिला टी-20 क्रिकेट टीम में जगह बनाई है।

Ritika Rawat selected for senior women T20 cricket team

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले की केदारघाटी की बेटी रितिका रावत ने क्रिकेट के मैदान में अपनी प्रतिभा से नई पहचान बनाई है। रामपुर-न्यालसू गांव की रहने वाली रितिका का चयन उत्तराखंड की सीनियर महिला टी-20 क्रिकेट टीम में हुआ है। वह टीम में लेफ्ट आर्म ऑर्थोडॉक्स स्पिनर की भूमिका निभाएंगी। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। रितिका रावत 26 अक्टूबर से महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित होने वाली राज्यस्तरीय क्रिकेट सीरीज में उत्तराखंड की टीम की ओर से खेलेंगी। इस प्रतियोगिता में उन्हें अपनी गेंदबाजी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। आगे पढ़िए..

ये भी पढ़ें:

मध्यमहेश्वर क्रिकेट अकादमी से सीखा क्रिकेट का हुनर

रितिका ने ऊखीमठ स्थित मध्यमहेश्वर क्रिकेट अकादमी में कोच गणेश वर्मा से क्रिकेट का प्रशिक्षण लिया है। वर्तमान में वह देहरादून की निंबस क्रिकेट एकेडमी में अभ्यास कर रही हैं और अपने खेल को बेहतर बनाने में जुटी हैं। उनका चयन उनकी मेहनत, अभ्यास और क्रिकेट के प्रति समर्पण को दर्शाता है।

पिता केदारनाथ पैदल मार्ग पर करते हैं काम

रितिका के पिता महेंद्र सिंह रावत केदारनाथ पैदल मार्ग पर घोड़ा-खच्चर संचालन के साथ खेती का काम भी करते हैं। उनकी माता अरुणा देवी गृहिणी हैं। केदारघाटी की बेटी रितिका रावत ने बचपन में लड़कों के साथ लोकल क्रिकेट टूर्नामेंट खेलकर अपने हुनर को निखारा। केदारघाटी के एक गांव से निकलकर उत्तराखंड की सीनियर महिला टी-20 टीम तक पहुंचना रितिका के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। अब खेल प्रेमियों की नजरें पुणे में होने वाली प्रतियोगिता पर टिकी हैं, जहां वह राज्य की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। रितिका रावत का चयन क्षेत्र की उन लड़कियों के लिए प्रेरणा बन सकता है, जो क्रिकेट और अन्य खेलों में अपना करियर बनाना चाहती हैं।