ऋषिकेश: उत्तराखंड के ऋषिकेश में महाराष्ट्र से आए एक लापता पर्यटक का शव मिलने से क्षेत्र में हलचल मच गई। पर्यटक का शव तपोवन क्षेत्र में नीरगढ़ बैंड के समीप सड़क से करीब 40 मीटर नीचे झाड़ियों के बीच मिला। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और कठिन परिस्थितियों में रेस्क्यू अभियान चलाकर शव को सड़क तक पहुंचाया।
Missing Maharashtra Tourist Found Dead in Rishikesh
जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र से एक व्यक्ति अपने परिवार और मित्रों सहित कुल नौ सदस्यों के समूह के साथ ऋषिकेश घूमने आया था। इसी दौरान वह लापता हो गया। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर परिजनों ने 12 अक्टूबर 2026 को लक्ष्मणझूला थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। आगे पढ़िए..
ये भी पढ़ें:
नीरगढ़ बैंड के पास झाड़ियों में मिला शव
शुक्रवार को तपोवन चौकी से करीब 500 मीटर आगे नीरगढ़ बैंड के पास सड़क से नीचे झाड़ियों में एक व्यक्ति का शव दिखाई दिया। स्थानीय पुलिस के माध्यम से इसकी सूचना एसडीआरएफ को दी गई। सूचना मिलते ही बचाव दल आवश्यक उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुंचा।
40 मीटर गहरी दुर्गम ढलान से शव का रेस्क्यू
शव सड़क से लगभग 40 मीटर नीचे खड़ी और दुर्गम ढलान पर झाड़ियों के बीच पड़ा था। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए एसडीआरएफ की टीम ने सुरक्षा के जरूरी उपाय अपनाए। इसके बाद रस्सियों और स्ट्रेचर की सहायता से कड़ी मशक्कत करते हुए शव को सुरक्षित सड़क तक पहुंचाया गया। रेस्क्यू अभियान पूरा होने के बाद शव को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए तपोवन चौकी पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों ने शव की पहचान कर ली है। हालांकि, पर्यटक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।