रामनगर: उत्तराखंड में सरकारी अस्पताल में घुसकर कथित तौर पर सरकारी कार्य में बाधा डालने और वीडियो बनाने के मामले में गिरफ्तार YouTuber बिरजू मयाल को कोर्ट से जमानत मिल गई है। पुलिस ने अस्पताल के CMS की शिकायत पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया था। बुधवार को पुलिस ने बिरजू मयाल को न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया।
YouTuber Birju Mayal Gets Bail in Government Hospital Disruption Case
जानकारी के अनुसार, सोमवार रात ब्लॉक प्रमुख मंजू नेगी और उपज्येष्ठ प्रमुख संजय नेगी कोतवाली पहुंचे थे। दोनों ने इंटरनेट मीडिया के माध्यम से उन्हें परेशान किए जाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में धरना दिया था। इस मामले में ब्लॉक प्रमुख की ओर से पुलिस को तहरीर भी दी गई थी। पुलिस ने तहरीर लेते हुए मामले की जांच किए जाने की बात कही थी। आगे पढ़िए..
ये भी पढ़ें:
CMS की तहरीर पर दर्ज हुई FIR
इसके अगले दिन सरकारी अस्पताल के CMS तपन शर्मा की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई। इसमें बिरजू मयाल पर अस्पताल में आकर सरकारी कार्य में बाधा डालने और वीडियो बनाने का आरोप लगाया गया। CMS की तहरीर के आधार पर पुलिस ने बिरजू मयाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की और देर शाम उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
बुधवार को कोर्ट में हुई पेशी
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने बिरजू मयाल को बुधवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया। अदालत में सुनवाई के बाद उन्हें जमानत दे दी गई। फिलहाल इस मामले में पुलिस की जांच जारी है। मामले से जुड़े आरोपों और घटनाक्रम को लेकर आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर होगी।