उत्तराखंड देहरादूनWhere Is Dehradun 15 Lakh Brahmakamal Statue

देहरादून: 15 लाख रुपये का ब्रह्मकमल कहां गायब हो गया? चौराहे से हटने के बाद नहीं मिला ठिकाना

देहरादून के राजपुर रोड पर सिल्वर सिटी के पास स्थापित करीब 15 लाख रुपये की ब्रह्मकमल प्रतिमा को सड़क चौड़ीकरण के दौरान हटा दिया गया था। अब सवाल है कि प्रतिमा कहां है और बुरांश, कस्तूरी मृग व मोनाल को स्थापित करने की योजना का क्या हुआ

Dehradun Brahmakamal Statue: Where Is Dehradun 15 Lakh Brahmakamal Statue
Image: Where Is Dehradun 15 Lakh Brahmakamal Statue (Source: Social Media)

देहरादून: राजपुर रोड पर सिल्वर सिटी के पास स्थित चौराहे पर कभी तांबे से बना विशाल ब्रह्मकमल लोगों के आकर्षण का केंद्र हुआ करता था। उत्तराखंड के राज्य पुष्प की यह प्रतिमा करीब 15 लाख रुपये की लागत से स्थापित की गई थी। शहर से गुजरने वाले लोगों को यह प्रदेश की पहचान और प्राकृतिक विरासत की याद दिलाती थी। लेकिन सड़क चौड़ीकरण और यातायात व्यवस्था के नाम पर इसे चौराहे से हटा दिया गया। अब सवाल उठ रहा है कि आखिर लाखों रुपये की लागत से बनी यह प्रतिमा कहां है?

Where Is Dehradun’s ₹15 Lakh Brahmakamal Statue?

ब्रह्मकमल की प्रतिमा हटाए जाने के बाद से ही इसकी मौजूदा स्थिति को लेकर सवाल उठ रहे हैं। यदि चौराहे पर जगह की कमी थी तो क्या प्रतिमा स्थापित करने से पहले इसका आकलन नहीं किया गया था? क्या इसका आकार छोटा नहीं रखा जा सकता था या इसे किसी दूसरे उपयुक्त चौराहे पर स्थापित नहीं किया जा सकता था? प्रतिमा को हटाने के बाद शहर में किसी दूसरी जगह स्थापित करने की पहल क्यों नहीं हुई? करीब 15 लाख रुपये की लागत से तैयार यह प्रतिमा आज कहां रखी है, इसकी जानकारी सामने आनी चाहिए।

चार राज्य प्रतीकों को स्थापित करने की थी योजना

दरअसल, देहरादून के प्रमुख चौराहों पर उत्तराखंड के चार राज्य प्रतीकों को स्थापित करने की योजना बनाई गई थी। इनमें राज्य पुष्प ब्रह्मकमल, राज्य वृक्ष बुरांश, राज्य पशु कस्तूरी मृग और राज्य पक्षी मोनाल शामिल थे। योजना के तहत इन चारों प्रतीकों को शहर के अलग-अलग प्रमुख चौराहों पर स्थापित किया जाना था, ताकि उत्तराखंड की पहचान को सार्वजनिक स्थानों पर भी खास जगह मिल सके। लेकिन चार में से केवल ब्रह्मकमल की प्रतिमा ही स्थापित हो पाई और बाद में उसे भी हटा दिया गया।

बुरांश, कस्तूरी मृग और मोनाल का क्या हुआ?

अब सवाल है कि बाकी तीन राज्य प्रतीकों को स्थापित करने की योजना पर आगे क्या कार्रवाई हुई? क्या यह योजना ठंडे बस्ते में चली गई है? क्या उत्तराखंड की इन चारों पहचान को प्रदेश की राजधानी देहरादून के प्रमुख चौराहों पर जगह नहीं मिल पा रही है?
संबंधित विभाग को स्पष्ट करना चाहिए कि ब्रह्मकमल की प्रतिमा फिलहाल कहां रखी है और उसे दोबारा स्थापित करने की कोई योजना है या नहीं। साथ ही बुरांश, कस्तूरी मृग और मोनाल की प्रतिमाओं को लेकर भी स्थिति स्पष्ट की जानी चाहिए। प्रदेश की पहचान से जुड़ी इस योजना का आखिर क्या हुआ, इसका जवाब मिलना जरूरी है।