उत्तराखंड हरिद्वारAgni-5 Themed Kanwar Draws Attention at Haridwar Yatra

हरिद्वार कांवड़ यात्रा में छाई 'अग्नि-5' मिसाइल वाली कांवड़, शिवभक्ति के साथ राष्ट्रभक्ति का दिया संदेश

हरिद्वार कांवड़ यात्रा 2026 में दिल्ली के श्रद्धालुओं ने अग्नि-5 मिसाइल थीम पर अनोखी कांवड़ तैयार की। तिरंगे के रंगों से सजी इस कांवड़ ने शिवभक्ति के साथ राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया और लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

Haridwar Kanwar Yatra: Agni-5 Themed Kanwar Draws Attention at Haridwar Yatra
Image: Agni-5 Themed Kanwar Draws Attention at Haridwar Yatra (Source: Social Media)

हरिद्वार: कांवड़ यात्रा 2026 में इस बार शिवभक्ति के साथ राष्ट्रभक्ति का अनोखा संगम देखने को मिल रहा है। हरकी पैड़ी से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर जा रहे श्रद्धालुओं के बीच अग्नि-5 मिसाइल और परमाणु शक्ति की थीम पर तैयार की गई विशेष कांवड़ लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। जहां-जहां यह कांवड़ पहुंच रही है, वहां श्रद्धालु रुककर इसकी तस्वीरें और वीडियो बना रहे हैं।

Agni-5 Themed Kanwar Draws Attention at Haridwar Yatra

इस विशेष कांवड़ को दिल्ली के दीपांशु भोला, राजवीर और हर्ष ने तैयार किया है। कांवड़ में तिरंगे के रंगों के साथ भारत की सामरिक शक्ति का प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया गया है। श्रद्धालुओं का दल हरिद्वार से गंगाजल लेकर दिल्ली के लिए रवाना हो चुका है और 11 अगस्त को भगवान शिव के मंदिर में जलाभिषेक करेगा।

भारतीय जवानों को समर्पित है यह कांवड़

दीपांशु भोला ने बताया कि उनकी यह कांवड़ देश की सीमाओं पर तैनात भारतीय सैनिकों को समर्पित है। उनका कहना है कि इसका उद्देश्य सेना के साहस और समर्पण के प्रति सम्मान व्यक्त करना है। आगे पढ़िए..

ये भी पढ़ें:

उन्होंने बताया कि वे राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के प्रशंसक हैं। इससे पहले वर्ष 2025 में भी वे विशेष थीम वाली कांवड़ लेकर आए थे, जबकि इस बार उन्होंने अग्नि-5 मिसाइल और परमाणु शक्ति को प्रतीकात्मक रूप से शामिल किया है।

हर साल अलग थीम पर बनाते हैं कांवड़

श्रद्धालु राजवीर ने बताया कि उनकी कोशिश शिवभक्ति के साथ राष्ट्रभक्ति का संदेश देना है। उन्होंने कहा कि युवाओं में देशप्रेम की भावना जगाने और भारतीय सुरक्षा बलों के प्रति सम्मान प्रकट करने के उद्देश्य से इस बार अग्नि-5 की थीम चुनी गई है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष उन्होंने ब्रह्मोस मिसाइल की थीम पर कांवड़ तैयार की थी, जिसे श्रद्धालुओं ने काफी पसंद किया था। इस बार भारत की बढ़ती रक्षा क्षमता और आत्मनिर्भरता को प्रतीकात्मक रूप से दर्शाने का प्रयास किया गया है।

राहगीरों के आकर्षण का केंद्र बनी कांवड़

कांवड़ यात्रा मार्ग पर यह अनोखी कांवड़ लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु और राहगीर इसे देखकर फोटो और वीडियो बना रहे हैं। कई लोगों ने इस रचनात्मक प्रस्तुति की सराहना की, जिसमें शिवभक्ति के साथ देश के प्रति सम्मान का संदेश देने की कोशिश की गई है।