उत्तराखंड टिहरी गढ़वालKeshav Thalwal sought financial help to fight the case

Uttarakhand news: केशव थलवाल का साथ दीजिए, केस लड़ने में आर्थिक मदद कीजिए; ज्यादा से ज्यादा शेयर कीजिए

केशव थलवाल ने फेसबुक पेज पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसके जरिए वे केस लड़ने के लिए जनता से आर्थिक मदद की मांग रहे हैं।

केशव थलवाल: Keshav Thalwal sought financial help to fight the case
Image: Keshav Thalwal sought financial help to fight the case (Source: Social Media)

टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड में इन दिनों एक नाम तेजी से चर्चा में है—केशव थलवाल (Keshav Thalwal)। उन्होंने टिहरी कोर्ट के बाहर से एक भावुक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बार-बार कोर्ट की तारीखों से आर्थिक रूप से टूटने की बात कही है और जनता से गूगल पे के जरिए मदद की अपील की है।

Keshav Thalwal sought financial help to fight the case

वीडियो में केशव थलवाल बताते हैं कि वे 27 अप्रैल को टिहरी कोर्ट में पेशी के लिए पहुंचे थे। इससे पहले 23 अप्रैल को भी उन्हें कोर्ट आना पड़ा था। उन्होंने कहा कि लगातार कोर्ट के चक्कर लगाने से उनकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। उन्होंने बताया कि उनके केस की अगली तारीखें 11 मई और 16 मई को तय की गई हैं। यानी उन्हें आने वाले दिनों में भी बार-बार कोर्ट पहुंचना होगा, जिससे खर्च और बढ़ेगा। फेसबुक पोस्ट में उन्होंने साफ कहा कि अब उनके पास केस लड़ने के लिए पैसे नहीं बचे हैं। आगे पढ़िए..

ये भी पढ़ें:

क्या है मामला?

गौरतलब हो कि केशव थलवाल पिछले काफी समय से सोशल मीडिया के जरिए न्याय की मांग कर रहे हैं। उन्होंने उत्तराखंड पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसमें कथित प्रताड़ना और अमानवीय व्यवहार की बात कही गई है। केशव का दावा है कि उन्हें बिना किसी ठोस वजह के परेशान किया गया। इस मामले में उन्हें आए दिन कोर्ट के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
उन्होंने अपनी फेसबुक पोस्ट में एक गूगल पे नंबर (8006290096) साझा करते हुए लोगों से आर्थिक मदद की अपील की है। इस वीडियो के कमेंट्स में भी लोग उनका सहयोग करने की बात कर रहे हैं।