उत्तराखंड हरिद्वारConstruction of mosque like Qutub Minar in Haridwar

उत्तराखंड: बिना अनुमति बन रही थी कुतुबमीनार जैसी मस्जिद, सीएम धामी ने दिए जांच के सख्त निर्देश

हरिद्वार जिले में बिना अनुमति मस्जिद का निर्माण किया जा रहा है, इस मस्जिद की मीनारें लगभग 250 फीट ऊँची बन चुकी है। सीएम धामी के संज्ञान में आते ही उन्होंने इस मामले की जांच के निर्देश दे दिए हैं...

Mosque Construction in Haridwar: Construction of mosque like Qutub Minar in Haridwar
Image: Construction of mosque like Qutub Minar in Haridwar (Source: Social Media)

हरिद्वार: धार्मिक नगरी हरिद्वार के लक्सर में दिल्ली की प्रसिद्ध कुतुबमीनार के समान ऊंची एक मस्जिद का निर्माण किया जा रहा है। इस मस्जिद के निर्माण को लेकर सूत्रों के अनुसार इस मस्जिद के निर्माण के लिए प्रशासन से इसकी अनुमति नहीं ली गई थी।

Construction of mosque like Qutub Minar in Haridwar

जानकारी के अनुसार हरिद्वार जिले के लक्सर तहसील के सुल्तानपुर गांव में मस्जिद का निर्माण किया जा रहा है। इस मस्जिद की मीनारें लगभग 250 फीट ऊँची बन चुकी है, और इन पर पत्थर लगाने का कार्य भी तेजी से चल रहा था। सूत्रों से जानकारी मिली है कि लक्सर में बन रही मस्जिद के निर्माण के लिए निर्धारित नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। इस निर्माणाधीन मस्जिद की ऊंचाई दिल्ली की प्रसिद्ध कुतुबमीनार से भी ऊँची बताई जा रही है। वहीं स्थानीय लोग इस मस्जिद निर्माण का विरोध कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने दिए जांच के निर्देश

हरिद्वार के लक्सर में बिना अनुमति मस्जिद का निर्माण होने का मामला मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के संज्ञान में आते ही उन्होंने तुरंत इस मामले में सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। सीएम धामी ने इस मामले में हरिद्वार जिले के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित सहित अन्य अधिकारियों को जल्द से जल्द जांच करने और आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

DM मयूर दीक्षित ने की मामले की जांच शुरू

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने मस्जिद के प्रबंधन से जुड़े व्यक्तियों के साथ एक बैठक की है। बैठक में यह जांच की गई कि क्या मस्जिद कमेटी के पास इतनी ऊंची मीनार बनाने की अनुमति है या नहीं। जिसके बाद मस्जिद कमेटी ने अधिकारियों को आश्वासन दिया है कि जब तक वे सभी दस्तावेज नहीं दिखा देते, तब तक निर्माण कार्य रोक दिया जाएगा। डीएम दीक्षित ने बताया कि एसडीएम लक्सर द्वारा सभी दस्तावेजों की जांच करके उन्हें रिपोर्ट भेज देंगे।