उत्तराखंड देहरादूनPromotion in all three energy corporations of Uttarakhand

उत्तराखंड: तीनों ऊर्जा निगमों में पदोन्नति, इन 27 अधिकारियों के नामों को मंजूरी.. 2 मिनट में जानिए

उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (UPCL) के 14 अधिकारियों, पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन ऑफ़ उत्तराखंड लिमिटेड (PTCUL) के 10 अधिकारियों और उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (UJVNL) के तीन अधिकारियों के पदोन्नति को मंजूरी दी गई।

Promotion in energy corporations: Promotion in all three energy corporations of Uttarakhand
Image: Promotion in all three energy corporations of Uttarakhand (Source: Social Media)

देहरादून: उत्तराखंड के तीनों ऊर्जा निगमों में सरकार ने बड़े पैमाने पर पदोन्नति की है। निगमों में पदोन्नति के लिए शासन स्तर पर काफी समय से तैयारी चल रही थी। इस बीच, शनिवार को DPC की बैठक में तीनों निगमों में पदोन्नति के लिए 27 नामों को मंजूरी दे दी गई।

Promotion in all three energy corporations of Uttarakhand

बीते शनिवार 26 जुलाई को UPCL के कार्यालय में मुख्य सचिव आनंद वर्धन की अध्यक्षता में DPC की बैठक आयोजित की गई थी. बैठक के दौरान तीनों ऊर्जा निगमों में रिक्त पदों के सापेक्ष अधिकारियों के प्रमोशन को लेकर कई नाम पर चर्चा की गई. जिसके बाद तीनों निगमों के 27 कर्मियों को प्रमोशन देने की स्वीकृति दे दी गई. इस बैठक में मुख्य सचिव के साथ-साथ अपर सचिव ऊर्जा, अपर सचिव औद्योगिक विकास और तीनों निगमों के प्रबंध निदेशक भी उपस्थित रहे।

रिक्त पदों के लिए अधिकारियों की पदोन्नति

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित इस विभागीय चयन समिति की बैठक में आगामी 30 जून 2026 तक होने वाली रिक्तियों को शामिल करते हुए मौजूदा रिक्त पदों के लिए अधिकारियों की पदोन्नति की गई। इसमें उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (UPCL) के 14 अधिकारियों को पदोन्नत किया गया। वहीं पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन ऑफ़ उत्तराखंड लिमिटेड (PTCUL) के 10 अधिकारियों का प्रमोशन किया गया है और उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (UJVNL) के तीन अधिकारियों के पदोन्नति को मंजूरी दे दी गई।

UPCL में इन अधिकारियों का प्रमोशन

संजय कुमार टम्टा :- अधिशासी निदेशक तकनीकी
बृजमोहन सिंह परमार, राजकुमार, दीवान सिंह खाती :- मुख्य अभियंता स्तर-1
नरेंद्र सिंह बिष्ट, अमित कुमार और राहुल जैन :- मुख्य अभियंता स्तर-2
विशाल सिंह राणा, विवेक राजपूत, अरुण कांत, मोहम्मद सलीम, प्रदीप कुमार पंत :- अधीक्षण अभियंता
जितेंद्र सिंह और सुरेंद्र कुमार भाटिया :- उप महाप्रबंधक मानव संसाधन

PTCUL में इन अधिकारियों का प्रमोशन

ईला चंद्र :- मुख्य अभियंता स्तर-1
पंकज कुमार, मंत राम, और ललित मोहन बिष्ट :- मुख्य अभियंता स्तर-2
बलवंत सिंह, अशोक कुमार, संतोष वशिष्ठ, महेश रावत और प्रमोद कुमार ध्यानी :- अधीक्षण अभियंता
विवेकानंद :- उप महाप्रबंधक मानव संसाधन

UJVNL में में इन अधिकारियों का प्रमोशन

विनोद कुमार नैनवाल :- उप महाप्रबंधक लेख,
नीरज जैन :- महाप्रबंधक लेख,
राजेश चंद्र :- महाप्रबंधक कार्मिक एवं औद्योगिक,