उत्तराखंड देहरादूनVijaypal rana become director general in Indian air force

देवभूमि के लिए गौरवशाली पल, पहाड़ के सपूत को एयर फोर्स में मिली अहम जिम्मेदारी

पहाड़ के लाल को भारतीय वायुसेना में अहम जिम्मेदारी मिलना, पूरे प्रदेश के लिए हर्ष के साथ-साथ गौरव का विषय भी है...

director general Vijaypal rana: Vijaypal rana become director general in Indian air force
Image: Vijaypal rana become director general in Indian air force (Source: Social Media)

देहरादून: उत्तराखंड सैन्य परंपरा वाला प्रदेश है। वीर भूमि के लाल देश में अहम पदों पर सेवाएं दे रहे हैं। हाल ही में देश के आर्मी चीफ रहे जनरल बिपिन रावत को देश का पहला सीडीएस नियुक्त किया गया। अब एक अच्छी खबर टिहरी जिले से आई है। जहां नेल्डा गांव के रहने वाले एयर मार्शल विजयपाल सिंह राणा को भारतीय वायुसेना में महानिदेशक बनाया गया है। एयर मार्शल विजयपाल राणा के महानिदेशक पद पर नियुक्त होने से पूरे जिले में खुशी का माहौल है। लोगों ने उन्हें बधाई दी। पहाड़ के लाल को भारतीय वायुसेना में अहम जिम्मेदारी मिलना, पूरे प्रदेश के लिए हर्ष के साथ-साथ गौरव का विषय भी है। एयर मार्शल विजयपाल राणा अब वायु सेना में बतौर महानिदेशक सेवाएं देंगे। बीते एक जनवरी को एयर मार्शल विजय पाल सिंह राणा को भारतीय वायुसेना के महानिदेशक के रूप में तैनाती दी गई। एयर मार्शल विजयपाल राणा इससे पहले बंगलुरु में एबीएम एयर वाइस मार्शल के पद पर कार्यरत थे। अब उन्हें महानिदेशक बनाया गया है। आपको बता दें कि एयर वाइस मार्शल पद, एयर फोर्स चीफ के बाद वायु सेना का दूसरा सर्वोच्च रैंक है।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: DM सविन का नेक काम, दुर्गम इलाके में शुरु हुई टेलीमेडिसिन सेवा..गांव वालों को राहत
चलिए आपको एयर मार्शल विजयपाल राणा के बारे में और जानकारी देते हैं। वो टिहरी जिले की प्रतापनगर तहसील के नेल्डा गांव के रहने वाले हैं। विजय पाल राणा डिफेंस सर्विस स्टाफ कॉलेज से स्नातक हैं। उनके पिता स्व. कुंदन सिंह राणा वन विभाग में रेंजर थे। उनकी शुरुआती पढ़ाई प्रतापनगर में हुई। उच्च शिक्षा के लिए वो पीजी कॉलेज टिहरी और उत्तरकाशी गए। एयर मार्शल विजयपाल राणा रक्षा सेवा कमांड स्टाफ कॉलेज लुस्का जांबिया में प्रशिक्षक के रूप में प्रतिनियुक्ति पर भी रह चुके हैं। उन्होंने वायुसेना प्रशासनिक कॉलेज में कमांडेंट के रुप में भी काम किया। एयर मार्शल विजयपाल सिंह राणा ने दिसंबर 1984 में भारतीय वायुसेना के प्रशासक शाखा में कमीशन हासिल किया था। उन्होंने जम्मू-कश्मीर सेक्टर में ऑपरेशन पराक्रम के दौरान सक्रिय भूमिका निभाई थी। साल 2014 में उन्हें विशिष्ट सेवा सम्मान से नवाजा गया। अब उन्हें वायु सेना में महानिदेशक पद पर नियुक्ति मिली है।