उत्तराखंड Boxer Duryodhana And Kavindra Will Participate In World Boxing Championship

पहाड़ के गांवों से निकले दो होनहारों को बधाई, वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ चयन

बॉक्सर दुर्योधन और कवींद्र रूस के लिए निकल पड़े हैं, वो विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे...

Boxer Duryodhana: Boxer Duryodhana And Kavindra Will Participate In World Boxing Championship
Image: Boxer Duryodhana And Kavindra Will Participate In World Boxing Championship (Source: Social Media)

: उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र में बसा है पिथौरागढ़ जिला। कहने को ये छोटा सा जिला है, पर प्रतिभाएं देने के मामले में इस जिले का कोई सानी नहीं। पर्वतारोहण हो या फिर बॉक्सिंग, ऐसा कोई खेल नहीं, जिसमें पिथौरागढ़ के युवाओं ने अपना लोहा ना मनवाया हो। यहीं के दो युवा बॉक्सर जल्द ही विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करते दिखेंगे। बॉक्सर दुर्योधन सिंह नेगी और कवींद्र सिंह बिष्ट ने उत्तराखंड को गौरवान्वित किया है। ये दोनों बॉक्सर विश्व बॉक्सिंग चैंपिंयनशिप में अपने पंच का दम दिखाएंगे। विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप रूस में आयोजित होगी। चैंपियनशिप का आयोजन 7 सितंबर से 21 सितंबर तक होगा। जिसमें दुर्योधन सिंह नेगी और कवींद्र बिष्ट भी हिस्सा लेंगे। दोनों खिलाड़ी रूस के लिए रवाना हो गए हैं।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - देहरादून स्टेडियम में जलवा दिखाने आ रहे हैं क्रिस गेल, शुरु होने वाली है इंटरनेशनल टेस्ट सीरीज
बॉक्सर दुर्योधन सिंह नेगी और कवींद्र सिंह बिष्ट किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। दुर्योधन सिंह ने कजाकिस्तान में हुई सातवीं प्रेजीडेंट कप अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था। ये प्रतियोगिता 16 से 20 जुलाई तक कजाकिस्तान में हुई थी। यही नहीं इसी साल उन्होंने ईरान में हुई प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीता। गुवाहाटी में हुई द्वितीय इंडिया ओपन अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भी वो सिल्वर मेडल जीतने में सफल रहे। दुर्योधन सिंह मुनस्यारी के रहने वाले हैं। वो इंडियन आर्मी का हिस्सा हैं। अब बात करते हैं कवींद्र सिंह बिष्ट की। कवींद्र ने थाईलैंड के बैंकॉक में हुई एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में देश के लिए रजत पदक जीता था। वो गुवाहाटी में हुई इंडिया ओपन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भी सिल्वर मेडल जीत चुके हैं। कवींद्र सिंह बिष्ट पिथौरागढ़ के रहने वाले हैं। राज्य समीक्षा टीम की तरफ से इन दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं, आप भी इन्हें शुभकामनाएं दें और इनका हौसला बढ़ाएं।