उत्तराखंड Jubin nautiyal ta chuma ta song

Video: बॉलीवुड सिंगर ने गाया नेगी जी का सुपरहिट गीत, 1 दिन में 1 लाख लोगों ने देखा

ये वीडियो देखकर आपको अहसास होगा कि उत्तराखंड के पुराने गीतों का जादू अब बॉलीवुड के सिर चढ़कर बोल रहा है। देखिए

उत्तराखंड: Jubin nautiyal ta chuma ta song
Image: Jubin nautiyal ta chuma ta song (Source: Social Media)

: प्रसिद्ध लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी की आवाज से सजा गीत 'ता-छुमा-ता छुमा..' एक बार फिर अपने नए वर्जन से लोगों को झूमने पर मजबूर कर रहा है। बॉलीवुड गायक जुबिन नौटियाल ने इस लोकप्रिय गीत को रिक्रिएट किया है। जुबिन नौटियाल के साथ इस गीत को गायिका तुलसी कुमार ने अपनी आवाज से सजाया है। सूफी-इलेक्ट्रो के नए रंग में रंगा ये गीत युवाओं को खूब पसंद आ रहा है। खुद गायक जुबिन नौटियाल भी अपने इस प्रोजेक्ट को लेकर खासे उत्साहित दिखे। उन्होंने कहा कि गढ़वाली लोकगीत को नए कलेवर में पेश करने का मकसद उत्तराखंडी लोकसंगीत को दुनियाभर में पहुंचाना है। गढ़वाली लोक गीत को सूफी संगीत में पेश करने को नए प्रयोग के रूप में देखा जा रहा है। ये गीत यू-ट्यूब पर लांच कर दिया गया है, जिसे अब तक लाखों लोग देख और सुन चुके हैं।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढें - Video: शहीद जसवंत सिंह रावत बनी ऐतिहासिक फिल्म, देशभक्ति से लबरेज ये गीत देखिए
जुबिन ने इस प्रोजेक्ट पर टी-सीरीज के साथ मिलकर काम किया है। लोकगीत के साथ किया गया प्रयोग लोगों को खूब पसंद आ रहा है। आप भी देखिए ...

सब्सक्राइब करें: