उत्तराखंड देहरादूनAkshay Kumar and Raashi Khanna Shoot in Mussoorie

मसूरी: माल रोड पर अक्षय कुमार और राशि खन्ना करते दिखे शूटिंग, लाइब्रेरी चौक तक उमड़ पड़े प्रशंसक

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और अभिनेत्री राशि खन्ना ने मसूरी के माल रोड और लाइब्रेरी चौक पर फिल्म की शूटिंग की। सितारों की एक झलक पाने के लिए प्रशंसकों की भीड़ जुटी, जबकि सुरक्षा व्यवस्था के चलते लोगों को स्पष्ट तस्वीरें लेने में परेशानी हुई।

Akshay Kumar Mussoorie Shooting: Akshay Kumar and Raashi Khanna Shoot in Mussoorie
Image: Akshay Kumar and Raashi Khanna Shoot in Mussoorie (Source: Social Media)

देहरादून: उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में बॉलीवुड सितारों की मौजूदगी ने मसूरी में हलचल बढ़ा दी है। अभिनेता अक्षय कुमार और अभिनेत्री राशि खन्ना ने शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों माल रोड और लाइब्रेरी चौक पर फिल्म की शूटिंग की। दोनों सितारों को देखने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसक शूटिंग स्थल पर पहुंचे। हालांकि, शूटिंग के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, जिसके कारण प्रशंसक अपने पसंदीदा सितारों की स्पष्ट तस्वीरें नहीं ले सके।

Akshay Kumar and Raashi Khanna Shoot in Mussoorie

मौसम साफ रहने के बाद फिल्म यूनिट की ओर से मसूरी के अलग-अलग स्थानों पर शूटिंग करने की योजना है। ऐसे में आने वाले दिनों में शहर के दूसरे प्रमुख स्थानों पर भी फिल्म की शूटिंग देखने को मिल सकती है। बॉलीवुड सितारों के मसूरी पहुंचने से स्थानीय लोगों और पर्यटकों के बीच खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

बुधवार को भी तैयार हुआ था शूटिंग सेट

इससे पहले बुधवार सुबह भी मसूरी में फिल्म की शूटिंग की तैयारी की गई थी। सुबह करीब नौ बजे एक होटल के नजदीक सेट तैयार किया गया, लेकिन कुछ समय बाद उसे हटा दिया गया और शूटिंग नहीं हो सकी। आगे पढ़िए..

ये भी पढ़ें:

होटल व्यवसायी विशाल अग्रवाल के अनुसार, उनके होटल के पास शूटिंग के लिए सेट लगाया गया था, जिसे बाद में हटा दिया गया।

अक्षय कुमार की तबीयत को लेकर भी हुई थी चर्चा

पिछली शूटिंग की तैयारी के दौरान अभिनेता अक्षय कुमार की पीठ में खिंचाव आने के कारण शूटिंग रुकने की बात सामने आई थी। उनके गेस्ट हाउस में उपचार किए जाने की जानकारी भी मिली थी। हालांकि, स्थानीय लाइन प्रोड्यूसर मनोज खरोला ने इस संबंध में जानकारी देने से इनकार किया था।

मसूरी पहुंचने से पहले ढाबे पर रुके थे अक्षय कुमार

मसूरी पहुंचने से पहले अक्षय कुमार एक स्थानीय ढाबे पर भी रुके थे। अभिनेता के वहां पहुंचने की जानकारी मिलते ही प्रशंसक उनकी एक झलक पाने के लिए जुटने लगे। फिलहाल, मसूरी में फिल्म की शूटिंग को लेकर उत्साह बना हुआ है। आने वाले दिनों में मौसम और शूटिंग कार्यक्रम के अनुसार शहर के अन्य हिस्सों में भी फिल्म यूनिट की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।