उत्तराखंड चमोलीGold roof in badrinath dham

धनतेरस पर बदरीनाथ में दिखा अद्भुत नज़ारा, अब सोने की छत के नीचे विराजेंगे बदरी विशाल

भगवान श्री बदरी विशाल सोने के सिंहासन के बाद अब सोने की छत के नीचे विराजमान हो गए हैं।

Badrinath dham: Gold roof in badrinath dham
Image: Gold roof in badrinath dham (Source: Social Media)

चमोली: धनतेरस पर बदनीनाथ में मौजूद जिस श्रद्धालु ने भी ये नज़ारा देखा...हैरान रह गया। अब बाबा बदरी विशाल सोने के सिंहासन के बाद सोने की छत पर विराजमान हो गए हैं। भगवान बदरी नारायण के दर्शनों के लिए दिनभर श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। आपको बता दें कि वृंदावन के कारीगरों के द्वारा ये काम किया गया है। गर्भगृह में सोने की परत चढ़ाने के बाद वृंदावन के कारीगर भी वापस लौट आए। एक साल पहले ही अजय गुप्ता, अतुल गुप्ता और राजेश गुप्ता ने बदरीनाथ के गर्भगृह में मौजूद नारायण की मूर्ति के ऊपर की छत पर सोने की चादर लगाने की इच्छा जताई थी। हालांकि इस वक्त ये आयोजन रद कर दिया गया था। अब भगवान बदरीनाथ की मूर्ति के ऊपर की छत पर सोने की परत लगाने का काम पूरा हो गया है।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढें - Video: केदारनाथ में बर्फबारी..देखिए बर्फ में ढके बाबा बर्फानी का खूबसूरत वीडियो
इसके बाद भगवान के दिव्य दर्शनों के लिए दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। स्थानीय लोगों ने गर्भगृह में जाकर भगवान बदरी विशाल की पूजा-अर्चना की। इस बीच बदरी केदार मंदिर समिति के सीईओ बीडी सिंह ने बताया कि गुप्ता बंधुओं की ओर से बदरीनाथ धाम की छत पर सोने की परत बिछाने की बात एक साल पहले कही गई थी। अब छत में सोने की परत बिछाने का काम करवाया गया। छत के बाहरी हिस्से में करीब पांच किलो सोने की परत चढ़ाई है। वृंदावन के 10 कारीगरों ने दो दिन के भीतर ये काम पूरा कर लिया। जब साल भर पहले सहारनपुर निवासी अजय गुप्ता, अतुल गुप्ता और राजेश गुप्ता ने बदरीनाथ के गर्भगृह में सोने की परत चढ़ाने की इच्छा जाहिर की थी, तो उसी बीच एक विवाद भी हो गया था।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढें - देवभूमि में आए मुकेश अंबानी..बदरी-केदार के चरणों में रखा बेटी की शादी का पहला कार्ड
इस दौरान भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे दक्षिण अफ्रीका के तत्कालीन राष्ट्रपति जैकब जुमा के साथ व्यापारिक रिश्तों से गुप्ता बंधु भी चर्चा में आए थे। इसके बाद बदरीनाथ मंदिर की छत पर सोनी की परत चढ़ाने के काम में रोड़ा अटक गया था। अब मंदिर समिति की अनुमति पर गुप्ता बंधुओं ने दो दिन हले भगवान बदरीनाथ के गर्भगृह में मंदिर की छत पर बाहर की तरफ से सोने की परत चढ़ाने का काम शुरू किया, आखिरकार विवार को इस काम पूरा कर लिया गया। आपको बता दें कि बदरीनाथ धाम में भगवान बदरीनारायण सोने के सिंहासन पर विराजमान होते हैं। अब सोने के सिंहासन के साथ साथ सोने की छत के नीचे भी विराजमान हो गए हैं।