देहरादून: उत्तराखंड में जनपदीय पुलिस बल में महिला आरक्षियों के पदों की संख्या बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महिला आरक्षियों के स्वीकृत पदों की संख्या वर्तमान 526 से बढ़ाकर 2,000 करने के प्रस्ताव को अनुमोदन प्रदान कर दिया है। इस प्रस्ताव के तहत महिला आरक्षियों के लिए 1,474 अतिरिक्त पदों की व्यवस्था अन्य संवर्गों और पुलिस शाखाओं में स्वीकृत पदों से समायोजन करके किए जाने की योजना है।
Uttarakhand to Increase Women Constable Posts to 2000
प्रस्ताव के अनुसार, पदों की संख्या बढ़ाने के लिए सरकार पर कोई अतिरिक्त वित्तीय भार नहीं पड़ेगा। इसके साथ ही कुल स्वीकृत पदों की संख्या में भी वृद्धि नहीं की जाएगी। कार्मिक विभाग ने इस संबंध में सहमति देते हुए शर्त रखी है कि वर्तमान में कार्यरत 1,210 अधिसंख्य महिला आरक्षियों के समायोजन और भविष्य में उनकी पदोन्नति के अवसर सुनिश्चित करने के लिए उच्चतर पदों के पुनर्गठन का अलग प्रस्ताव उपलब्ध कराया जाए। आगे पढ़िए..
ये भी पढ़ें:
1,210 महिला आरक्षियों के समायोजन का रास्ता खुलेगा
इस निर्णय का एक प्रमुख उद्देश्य वर्तमान में कार्यरत अधिसंख्य महिला आरक्षियों के समायोजन की व्यवस्था करना है। उच्चतर पदों के पुनर्गठन से उनके भविष्य में पदोन्नति के अवसर सुनिश्चित करने की दिशा में भी कदम उठाया जाएगा। हालांकि, समायोजन और पदोन्नति से संबंधित व्यवस्थाओं के लिए पृथक प्रस्ताव तैयार किए जाने की शर्त रखी गई है।
महिला पुलिसकर्मियों को बेहतर अवसर देने पर जोर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और पुलिस बल में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य महिला पुलिसकर्मियों को सेवा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के साथ उनके भविष्य को सुरक्षित और उज्ज्वल बनाना है।