देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने लोअर पीसीएस परीक्षा 2026 का विज्ञापन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत नायब तहसीलदार, आबकारी निरीक्षक समेत विभिन्न विभागों में कुल 54 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 6 नवंबर से शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 26 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
UKPSC Lower PCS Recruitment 2026: Apply for 54 Vacancies
UKPSC की ओर से जारी विज्ञापन के अनुसार, उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल (अवर) अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2026 के माध्यम से कुल आठ श्रेणियों के पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें सबसे अधिक 20 पद विपणन निरीक्षक के हैं, जबकि नायब तहसीलदार के 13 पद निर्धारित किए गए हैं।
पदों का विवरण
नायब तहसीलदार :- 13
आबकारी निरीक्षक :- 04
पूर्ति निरीक्षक :- 02
विपणन निरीक्षक :- 20
श्रम प्रवर्तन अधिकारी :- 05
कर अधिकारी :- 05
ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक :- 01
गन्ना विकास निरीक्षक :- 04
कुल पद :- 54
26 नवंबर तक कर सकते हैं आवेदन
लोअर पीसीएस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 6 नवंबर 2026 से शुरू हो चुकी है। अभ्यर्थियों को आवेदन करने के लिए 26 नवंबर तक का समय दिया गया है। इसके बाद आवेदन पत्र में संशोधन के लिए 3 दिसंबर से 12 दिसंबर तक का मौका मिलेगा।
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन शुरू: 6 नवंबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि: 26 नवंबर 2026
आवेदन में संशोधन: 3 दिसंबर से 12 दिसंबर 2026
आवेदन शुल्क कितना देना होगा?
सामान्य वर्ग (अनारक्षित): 166.36 रुपये
ईडब्ल्यूएस: 166.36 रुपये
ओबीसी: 166.36 रुपये
एससी: 76.36 रुपये
एसटी: 76.36 रुपये
दिव्यांग अभ्यर्थी: 76.36 रुपये
19 शहरों में होगी लोअर पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा
आयोग की ओर से प्रारंभिक परीक्षा उत्तराखंड के 19 शहरों में आयोजित की जाएगी। इनमें अल्मोड़ा, रानीखेत, बागेश्वर, चंपावत, हल्द्वानी, पिथौरागढ़, रुद्रपुर, खटीमा, देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार, रुड़की, टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, पौड़ी, श्रीनगर, कोटद्वार और रुद्रप्रयाग शामिल हैं।
ऐसा होगा लोअर PCS 2026 का परीक्षा पैटर्न
लोअर पीसीएस भर्ती प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा: प्रारंभिक परीक्षा कुल 150 अंकों की होगी। इसमें 150 प्रश्न पूछे जाएंगे और अभ्यर्थियों को पेपर हल करने के लिए दो घंटे का समय मिलेगा।
मुख्य परीक्षा: मुख्य परीक्षा में चार प्रश्नपत्र होंगे, जिनका कुल पूर्णांक 600 निर्धारित किया गया है। इंटरव्यू: मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को 75 अंकों के इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
PCS-J परीक्षा का परिणाम भी जारी, वंशिका गहलोत बनीं टॉपर
इधर, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने शुक्रवार शाम पीसीएस-जे परीक्षा का परिणाम भी घोषित कर दिया। परीक्षा में वंशिका गहलोत ने पहला स्थान हासिल किया है। इस परीक्षा में कुल आठ अभ्यर्थी सफल हुए हैं, जिनमें सात बेटियां शामिल हैं। इस परिणाम को महिला अभ्यर्थियों की शानदार सफलता के रूप में देखा जा रहा है।
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए मौका
उत्तराखंड में प्रशासनिक और अधीनस्थ सेवाओं में नौकरी पाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए लोअर पीसीएस भर्ती 2026 एक महत्वपूर्ण अवसर है। इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह है कि आवेदन करने से पहले आयोग की आधिकारिक अधिसूचना में पात्रता, आयु सीमा और अन्य जरूरी शर्तों की जानकारी जरूर जांच लें।