उत्तराखंड देहरादूनUttarakhand Weather Update 14 October 2026

Uttarakhand Weather Update: आज 9 जिलों में बारिश का अलर्ट, पहाड़ों में इन जगह बर्फबारी के आसार

उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। मौसम विभाग ने देहरादून समेत 9 जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली की संभावना जताई है, जबकि 3800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं।

Uttarakhand Weather Update: Uttarakhand Weather Update 14 October 2026
Image: Uttarakhand Weather Update 14 October 2026 (Source: Social Media)

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने की संभावना है। देहरादून मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, प्रदेश के कई जिलों में बादल छाने के साथ हल्की बारिश और गरज-चमक देखने को मिल सकती है। वहीं, ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं।

Uttarakhand Weather Update 14 October 2026

मौसम विभाग के अनुसार आज बुधवार 14 अक्टूबर आज उत्तराखंड के 9 जिलों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश तथा आकाशीय बिजली चमकने की संभावना जताई है। प्रदेश के बाकी जिलों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में 3800 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी हो सकती है। इससे ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड बढ़ने की संभावना है। मौसम में बदलाव का असर खासकर पर्वतीय क्षेत्रों में देखने को मिल सकता है। ऐसे में पहाड़ों की यात्रा करने वाले लोगों को स्थानीय मौसम की जानकारी लेकर ही आगे बढ़ना चाहिए।

देहरादून में आंशिक रूप से छाए रहेंगे बादल

राजधानी देहरादून में आसमान साफ रहने से लेकर आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। शाम के समय कुछ क्षेत्रों में गरज वाले बादल विकसित हो सकते हैं। आगे पढ़िए..

ये भी पढ़ें:

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, देहरादून में अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। विभाग ने फिलहाल कोई मौसम अलर्ट जारी नहीं किया है, हालांकि लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

मैदानी इलाकों में सामान्य से अधिक रहा तापमान

पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। वहीं, पर्वतीय इलाकों में तापमान सामान्य के आसपास रहा। आने वाले समय में बादलों की आवाजाही, हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

हेमकुंड साहिब में बर्फबारी से ढकीं चोटियां

चमोली जिले में स्थित सिखों के प्रसिद्ध तीर्थस्थल हेमकुंड साहिब में बीते दिनों रुक-रुककर बारिश और बर्फबारी हुई। बर्फबारी के बाद गुरुद्वारा परिसर, लक्ष्मण मंदिर और आसपास की ऊंची चोटियां सफेद बर्फ से ढक गईं। कपाट बंद होने से ठीक पहले हुई बर्फबारी ने पूरे क्षेत्र का नजारा बदल दिया। बर्फ से ढकी चोटियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। वहीं, निचले इलाकों में भी ठंड बढ़ने लगी है।

मौसम को देखते हुए बरतें सावधानी

प्रदेश में मौसम बदलने की संभावना को देखते हुए पर्वतीय क्षेत्रों में जाने वाले यात्रियों को मौसम विभाग के अपडेट पर नजर रखनी चाहिए। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की स्थिति में यात्रा की योजना बनाने से पहले स्थानीय प्रशासन की सलाह लेना भी जरूरी है।