उत्तराखंड चमोलीUttarakhand Highway Blocked After Landslide in Siroli

कर्णप्रयाग-नैनीताल हाईवे: पहाड़ी खिसकने से सड़क पर बोल्डर-मलबा, दोनों ओर वाहनों की कतार

Karnaprayag-Nainital Highway Landslide: सिरोली के पास सुबह पहाड़ी खिसकने से हाईवे पर भारी मलबा और बोल्डर आ गए। यातायात ठप है और JCB से मलबा हटाया जा रहा है।

Karnaprayag Nainital Highway: Uttarakhand Highway Blocked After Landslide in Siroli
Image: Uttarakhand Highway Blocked After Landslide in Siroli (Source: Social Media)

चमोली: उत्तराखंड में बारिश के बीच पहाड़ों से भूस्खलन का सिलसिला जारी है। गुरुवार सुबह कर्णप्रयाग-नैनीताल हाईवे पर सिरोली के पास अचानक पहाड़ी खिसकने से सड़क पर भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर आ गिरे। इसके चलते हाईवे पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। घटना के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। राहगीरों, दैनिक यात्रियों, पर्यटकों और स्कूली बच्चों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Uttarakhand Highway Blocked After Landslide in Siroli

जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह करीब 7:55 बजे बैनीताल जाने वाले मार्ग के समीप सिरोली क्षेत्र में पहाड़ी से अचानक मलबा और बड़े-बड़े बोल्डर सड़क पर आ गिरे। अचानक हुए भूस्खलन के कारण कुछ समय के लिए मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई और हाईवे पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह रुक गई। आगे पढ़िए..

ये भी पढ़ें:

मार्ग बंद होने के बाद हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इस मार्ग से गुजरने वाले स्थानीय लोगों के साथ दैनिक यात्रियों और पर्यटकों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्कूली बच्चों और अन्य यात्रियों को भी मार्ग खुलने का इंतजार करना पड़ा।
भूस्खलन की सूचना मिलते ही संबंधित विभाग की टीम जेसीबी मशीनों के साथ मौके पर पहुंची। सड़क पर गिरे मलबे और बोल्डरों को हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार मलबा हटाने के बाद जल्द ही हाईवे पर यातायात सुचारु करने का प्रयास किया जा रहा है।

यात्रियों से सतर्कता बरतने की अपील

प्रशासन ने यात्रियों से पहाड़ी मार्गों पर सफर के दौरान सतर्कता बरतने की अपील की है। बारिश के दौरान पहाड़ी इलाकों में अचानक भूस्खलन और मलबा आने की आशंका को देखते हुए यात्रियों को सावधानी से यात्रा करने की सलाह दी गई है।