उत्तराखंड देहरादूनDehradun Bitcoin Scam 13 Lakh Fraud

देहरादून Bitcoin Fraud: स्क्रीन पर दिखा 20 हजार डॉलर का मुनाफा, असल में खाते से उड़ गए 13.35 लाख

देहरादून में बिटकॉइन कारोबार में रोजाना 300 से 500 डॉलर मुनाफे का लालच देकर एक व्यक्ति से 13.35 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। वेबसाइट पर पीड़ित के खाते में करीब 20 हजार डॉलर का मुनाफा दिखाया गया, लेकिन...

Dehradun Bitcoin Scam: Dehradun Bitcoin Scam 13 Lakh Fraud
Image: Dehradun Bitcoin Scam 13 Lakh Fraud (Source: Social Media)

देहरादून: बिटकॉइन में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का लालच एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। आरोप है कि ऑनलाइन बिटकॉइन कारोबार के नाम पर पीड़ित से अलग-अलग तारीखों में कुल 13,35,323 रुपये जमा कराए गए। वेबसाइट पर निवेश के बाद उसके खाते में मुनाफे की रकम बढ़ती हुई दिखाई जाती रही, लेकिन जब उसने पैसे निकालने की कोशिश की तो निकासी की सुविधा रोक दी गई। पीड़ित को शक हुआ तो उसने मामले की शिकायत पुलिस से की। शिकायत के आधार पर डालनवाला पुलिस ने कार्तिक अग्रवाल और IMT Market डॉट कॉम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Dehradun Bitcoin Scam: ₹13.35 Lakh Fraud

पुलिस को दी शिकायत के अनुसार, जून 2026 में पीड़ित के मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया। उसने अपना नाम कार्तिक अग्रवाल बताया और खुद को बिटकॉइन कारोबार करने वाली कंपनी से जुड़ा बताया। आरोप है कि कार्तिक ने पीड़ित को बताया कि 10 हजार डॉलर के खाते पर रोजाना 300 से 500 डॉलर तक का मुनाफा कमाया जा सकता है। इसके लिए उसे IMT Market डॉट कॉम पर करीब 20 लाख रुपये जमा करने के लिए कहा गया। मुनाफे का लालच मिलने के बाद पीड़ित ने अलग-अलग तारीखों में बैंक खातों के माध्यम से रकम जमा करनी शुरू कर दी।

अलग-अलग बैंक खातों में जमा कराए 13.35 लाख

शिकायत के मुताबिक, पीड़ित ने कुल 13,35,323 रुपये जमा किए। आरोप है कि यह रकम IMT Market के कथित मनी कलेक्टरों के भारतीय बैंक खातों में भेजी जाती थी। रकम ट्रांसफर करने के बाद पीड़ित से भुगतान की रसीद या स्क्रीनशॉट वेबसाइट पर अपलोड करने के लिए कहा जाता था। इसके बाद जमा की गई रकम उसके ऑनलाइन ट्रेडिंग खाते में दिखाई देने लगती थी। आगे पढ़िए..

ये भी पढ़ें:

वेबसाइट पर दिखने लगे करीब 20 हजार डॉलर

पीड़ित के मुताबिक, कुछ समय बाद उसे इस कारोबार पर संदेह हुआ। जब उसने वेबसाइट पर अपने ऑनलाइन खाते की स्थिति देखी तो वहां करीब 20 हजार डॉलर की रकम दिखाई दे रही थी। इसके बाद उसने अपने खाते में दिखाई जा रही रकम निकालने की कोशिश की, लेकिन वेबसाइट पर निकासी की अनुमति नहीं मिली। यहीं से पीड़ित को कथित निवेश योजना पर शक गहराया और उसे ठगी

कार्तिक से बातचीत की रिकॉर्डिंग भी होने का दावा

का अहसास हुआ।पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसने इस संबंध में कार्तिक अग्रवाल से बातचीत की थी। शिकायतकर्ता के मुताबिक, बातचीत की रिकॉर्डिंग भी उसके पास मौजूद है, जिसे उसने पुलिस को उपलब्ध कराने की बात कही है। पुलिस अब शिकायत में लगाए गए आरोपों और संबंधित लेनदेन की जांच कर रही है।

15 सितंबर को साइबर पोर्टल पर की शिकायत

पीड़ित ने 15 सितंबर 2026 को राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। उसने कार्तिक अग्रवाल, कथित मनी कलेक्टरों और IMT Market डॉट कॉम से जुड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ अपनी रकम वापस दिलाने की मांग की। इसके बाद डालनवाला पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

बैंक खातों और मनी कलेक्टरों की जांच

पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच निरीक्षक अश्विनी बलूनी को सौंपी गई है। थाना प्रभारी विनोद गुसाईं ने बताया कि पुलिस बैंक खातों में हुए लेनदेन की जांच कर रही है। इसके अलावा रकम जिन खातों में भेजी गई, उन कथित मनी कलेक्टरों और आरोपी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी जांच के दायरे में है। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि इस कथित ऑनलाइन निवेश नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और रकम किन खातों में पहुंची।