उत्तराखंड देहरादूनApplications open for RIMC July 2027 entrance exam

उत्तराखंड: RIMC में 2027 सत्र के लिए 6 दिसंबर को होगी लिखित परीक्षा, ऐसे कीजिए आवेदन.. पूरी डिटेल

RIMC जुलाई 2027 सत्र की प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। 30 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। लिखित परीक्षा 6 दिसंबर 2026 को होगी।

RIMC Admission 2027: Applications open for RIMC July 2027 entrance exam
Image: Applications open for RIMC July 2027 entrance exam (Source: Social Media)

देहरादून: राष्ट्रीय भारतीय सैन्य महाविद्यालय में जुलाई 2027 सत्र में प्रवेश के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस प्रवेश परीक्षा का आयोजन राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी यानी NTA द्वारा किया जाएगा। लिखित परीक्षा 6 दिसंबर 2026 को होगी। परीक्षा करीब चार घंटे 30 मिनट की होगी और इसे पेन-पेपर मोड में आयोजित किया जाएगा।

Applications open for RIMC July 2027 entrance exam

जुलाई 2027 सत्र की RIMC प्रवेश परीक्षा के लिए निर्धारित जन्म तिथि के बीच जन्मे अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए अभ्यर्थी का जन्म 2 जुलाई 2013 से 1 जनवरी 2015 के बीच होना चाहिए। एनटीए ने आवेदन के लिए ऑनलाइन लिंक उपलब्ध कराया है। देहरादून के मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल ने पात्र छात्र-छात्राओं से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है।

30 सितंबर तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

RIMC प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अभ्यर्थी 30 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक अपना आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम समय सीमा 30 सितंबर रात 11:50 बजे तक निर्धारित की गई है। यदि कोई अभ्यर्थी निर्धारित समय तक आवेदन नहीं कर पाता है तो उसे विलंब शुल्क के साथ आवेदन का अतिरिक्त अवसर मिलेगा।

विलंब शुल्क के साथ आवेदन की तारीख

विलंब शुल्क के साथ अभ्यर्थी 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर 2026 शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। विलंब शुल्क जमा करने की अंतिम समय सीमा 7 अक्टूबर रात 11:50 बजे तक होगी।

RIMC प्रवेश परीक्षा के लिए कितना शुल्क?

सामान्य वर्ग: 1000 रुपये
रक्षा कर्मियों और पूर्व सैनिकों के बच्चों: 1000 रुपये
केंद्रीय सूची के OBC-NCL अभ्यर्थी: 1000 रुपये
SC/ST अभ्यर्थी: 750 रुपये
विलंब से आवेदन करने पर: 500 रुपये अतिरिक्त
OBC-NCL श्रेणी के अभ्यर्थियों को आवेदन से पहले यह सुनिश्चित करना होगा कि उनकी जाति केंद्रीय OBC सूची में शामिल है। केवल राज्य की OBC सूची में शामिल अभ्यर्थी OBC-NCL का लाभ नहीं ले सकेंगे।

लिखित परीक्षा के बाद क्या होगा?

RIMC प्रवेश प्रक्रिया केवल लिखित परीक्षा तक सीमित नहीं होगी। लिखित परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों के उत्तर पत्रक, प्रश्नपत्र सेट और उत्तर कुंजी NTA की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी। लिखित परीक्षा का परिणाम 20 फरवरी 2027 तक घोषित किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को प्रवेश प्रक्रिया के दूसरे चरण में शामिल किया जाएगा।

अप्रैल 2027 में होगी मौखिक परीक्षा

लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए अप्रैल 2027 में दूसरे चरण की मौखिक परीक्षा प्रस्तावित है। मौखिक परीक्षा की निश्चित तारीख बाद में NTA और RIMC की वेबसाइट पर जारी की जाएगी। इसलिए अभ्यर्थियों को समय-समय पर आधिकारिक अपडेट देखते रहने की सलाह दी गई है।

परीक्षा केंद्र और एडमिट कार्ड कब मिलेगा?

RIMC प्रवेश परीक्षा का परीक्षा केंद्र और परीक्षा का समय अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र में बताया जाएगा। परीक्षा से करीब 12 से 15 दिन पहले परीक्षा शहर की सूचना जारी की जाएगी। वहीं परीक्षा से लगभग 5 से 7 दिन पहले एडमिट कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा। अभ्यर्थी आवेदन, परीक्षा, एडमिट कार्ड और अन्य जरूरी जानकारी NTA के RIMC प्रवेश परीक्षा पोर्टल पर देख सकेंगे।

अभ्यर्थियों के लिए जरूरी तारीखें

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि :- 30 सितंबर 2026, शाम 5 बजे
सामान्य शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि :- 30 सितंबर 2026, रात 11:50 बजे
विलंब शुल्क के साथ आवेदन :- 1 से 7 अक्टूबर 2026, शाम 5 बजे तक
विलंब शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि :- 7 अक्टूबर 2026, रात 11:50 बजे
RIMC लिखित परीक्षा :- 6 दिसंबर 2026
लिखित परीक्षा परिणाम :- 20 फरवरी 2027 तक
दूसरे चरण की मौखिक परीक्षा :- अप्रैल 2027 प्रस्तावित