उत्तराखंड देहरादूनdehradun-srishti-kandari-death-husband-saurabh-khatri-arrested

देहरादून सृष्टि हत्याकांड: पिता की क्रिया से सीधे पुलिस हिरासत में आरोपी पति, तंत्र-मंत्र की कहानी भी जांच के दायरे में

देहरादून के हर्रावाला में सरकारी स्कूल की शिक्षिका सृष्टि कंडारी की संदिग्ध मौत मामले में पुलिस ने पति सौरभ खत्री और ननद सुरभि उर्फ चारू को गिरफ्तार किया। दहेज उत्पीड़न और दहेज हत्या समेत कई धाराओं में केस दर्ज।

Srishti Kandari: dehradun-srishti-kandari-death-husband-saurabh-khatri-arrested
Image: dehradun-srishti-kandari-death-husband-saurabh-khatri-arrested (Source: Social Media)

देहरादून: देहरादून के हर्रावाला क्षेत्र में सरकारी स्कूल की शिक्षिका सृष्टि कंडारी (खत्री) की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उनके पति सौरभ खत्री और ननद सुरभि खत्री उर्फ चारू को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में दहेज प्रताड़ना और दहेज हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब सास समेत अन्य आरोपितों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

dehradun-srishti-kandari-death-husband-saurabh-khatri-arrested

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने बताया कि घटना के बाद सृष्टि का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में सृष्टि ने अपने पति, सास और ननद पर मानसिक एवं शारीरिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए थे। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपितों की गिरफ्तारी की।

नवंबर 2025 में हुई थी शादी

पुलिस के अनुसार, श्रीकोट (श्रीनगर, पौड़ी गढ़वाल) निवासी सीमा कंडारी ने डोईवाला कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई कि उनकी बेटी सृष्टि कंडारी की शादी नवंबर 2025 में हर्रावाला निवासी सौरभ खत्री से हुई थी। सृष्टि टिहरी गढ़वाल के विकासखंड कीर्तिनगर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज रिगोली (मल्ली) में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थीं।

दहेज प्रताड़ना और मानसिक उत्पीड़न के आरोप

परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही सृष्टि को दहेज की मांग को लेकर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। आगे पढ़िए..

ये भी पढ़ें:

उन्हें कथित तौर पर "मनहूस" कहकर अपमानित किया जाता था और परिवार में हुई अनिष्ट घटनाओं, ससुर की बीमारी तथा बाद में हुई मृत्यु के लिए भी जिम्मेदार ठहराया जाता था। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 29 जुलाई को सृष्टि की हत्या कर दी गई, जिसमें पति, सास, ननद और अन्य परिजनों की भूमिका है।

पिता के अंतिम संस्कार के दौरान हुई गिरफ्तारी

पुलिस ने बताया कि आरोपी पति सौरभ खत्री को उसके पिता के निधन के बाद अंतिम संस्कार की रस्मों के दौरान गिरफ्तार किया गया। वहीं ननद सुरभि खत्री उर्फ चारू को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। सास की भूमिका की जांच अभी जारी है। मामले में कथित तौर पर तंत्र-मंत्र से जुड़े पहलुओं की भी चर्चा सामने आई है। हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस संबंध में अभी जांच जारी है और किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। जांच पूरी होने के बाद ही इस पहलू पर आधिकारिक जानकारी दी जाएगी।

पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना मामला

सृष्टि कंडारी की मौत और उसके वायरल वीडियो के बाद यह मामला पूरे उत्तराखंड में चर्चा का विषय बन गया है। आरोपी सौरभ खत्री के सचिवालय से जुड़े होने के कारण मामले पर शासन स्तर तक नजर रखी जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।