उत्तराखंड देहरादूनUttarakhand Weather Update 3 July 2026

Uttarakhand Weather Update: आज 8 जिलों में भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज-येलो अलर्ट

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मानसून सक्रिय है। मौसम विभाग ने दो जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि देहरादून समेत कई जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है।

Uttarakhand Weather Update: Uttarakhand Weather Update 3 July 2026
Image: Uttarakhand Weather Update 3 July 2026 (Source: Social Media)

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून के सक्रिय होने से कई जिलों में लगातार बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आज शुक्रवार को भी कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट और येलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे मौसम में लोगों से सतर्क रहने और मौसम विभाग की सलाह का पालन करने की अपील की गई है।

Uttarakhand Weather Update 3 July 2026

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार आज शुक्रवार 3 जुलाई को उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने नैनीताल और बागेश्वर जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तेज बारिश के साथ भूस्खलन और जलभराव जैसी स्थितियाँ बनने की आशंका जताई गई है। वहीं देहरादून, पौड़ी, चमोली, टिहरी, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ इलाकों में तेज बारिश हो सकती है।

देहरादून में कैसा रहेगा मौसम?

देहरादून में गुरुवार सुबह से रुक-रुक कर बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दिन में कुछ समय के लिए मौसम साफ रहा, लेकिन बादलों का आना-जाना जारी रहा। आगे पढ़िए..

ये भी पढ़ें:

मौसम विभाग के अनुसार आज भी देहरादून में आंशिक से सामान्य बादल छाए रहेंगे। एक-दो दौर की हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर तेज बारिश होने की संभावना है। लगातार बारिश के कारण देहरादून का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग की सलाह

मौसम विभाग ने जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन और संबंधित एजेंसियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। लोगों से अपील की गई है कि खराब मौसम के दौरान नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहें। पर्वतीय इलाकों में यात्रा करने से पहले मौसम की ताजा जानकारी अवश्य लें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।