देहरादून: राजधानी देहरादून में युवती ने नीट परीक्षा में असफल होने के बाद परेशान होकर आत्महत्या कर दी। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इस घटना के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
23-year-old NEET aspirant commits suicide in Dehradun
जानकारी के अनुसार देहरादून के कोतवाली पटेल नगर क्षेत्र के अंतर्गत चंद्रमणि निवासी 23 वर्षीय रिया कुमारी ने पढ़ाई में निराशा के चलते अपनी जान देदी। मंगलवार सुबह जब जब परिजन रिया के कमरे में गए तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। कमरे में अपनी बच्ची को बेसुध पड़ा देख उनकी आंखों के आगे अंधेरा छा गया। जिसके बाद परिजनों ने किसी तरह खुद को संभाला और घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पटेल नगर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतका का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया। पुलिस को कमरे की तलाशी करते समय मौके से एक सुसाइड नोट मिला है। आगे पढ़िए..
ये भी पढ़ें:
रिया ने सुसाइड नोट में लिखा था कि मम्मी पापा आई लव यू, मैने पढ़ाई में असफल होने के कारण यह कदम उठाया है। मृतका के परिजनों ने पुलिस को बताया कि रिया नीट की तैयारी कर रही थी। वो पहले भी नीट की परीक्षा दे चुकी थी, लेकिन असफलता के कारण निराश थी।
मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच
सीओ सदर अंकित कंडारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पटेल नगर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच-पड़ताल शुरू की। प्रारंभिक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया। पुलिस को घटनास्थल से एक नोट भी बरामद हुआ है, जिसे जांच का हिस्सा बनाया गया है। उन्होंने बताया कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है और नियमानुसार आगे की कार्रवाई जारी है।