चमोली: Badrinath Temple से दर्शन कर हरिद्वार लौट रहे झारखंड के श्रद्धालुओं से भरी एक बस गुरुवार को हनुमानचट्टी के पास बैनाकुली क्षेत्र में दुर्घटना का शिकार होते-होते बच गई। बस के ब्रेक अचानक फेल हो जाने से वाहन अनियंत्रित हो गया, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि चालक की सूझबूझ और त्वरित निर्णय के चलते एक बड़ा हादसा टल गया।
32 Pilgrims Safe After Brake Failure on Badrinath Highway
जानकारी के अनुसार बस बदरीनाथ से करीब 20 किलोमीटर आगे बढ़ी ही थी कि बैनाकुली के पास एक तीखे ढलान पर उसके ब्रेक फेल हो गए। ढलान के कारण बस तेज गति से आगे बढ़ने लगी। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए चालक ने बस को खाई की ओर जाने से रोकने के लिए वाहन को सड़क किनारे पहाड़ी की तरफ मोड़ दिया। चालक के इस साहसिक फैसले के बाद बस पहाड़ी से टकराकर रुक गई। टक्कर से बस को नुकसान पहुंचा, लेकिन उसमें सवार सभी श्रद्धालुओं की जान बच गई। यदि बस खाई की ओर चली जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। आगे पढ़िए..
ये भी पढ़ें:
हादसे का शिकार हुई बस Konark Taxi Service की बताई जा रही है। बस में झारखंड के 32 श्रद्धालु सवार थे। सभी श्रद्धालु पिछले एक सप्ताह से बदरीनाथ धाम में आयोजित धार्मिक कथा में शामिल होने आए थे और दर्शन के बाद हरिद्वार लौट रहे थे।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय नागरिकों और Indo-Tibetan Border Police की 23वीं वाहिनी के जवान मौके पर पहुंचे। जवानों ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर बस में फंसे सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। प्राथमिक उपचार के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित दूसरे वाहनों की व्यवस्था कर हरिद्वार के लिए रवाना कर दिया गया।
प्रशासन ने शुरू की जांच
प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त बस को सुरक्षित स्थान पर खड़ा कराया। साथ ही बस की तकनीकी जांच भी शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण ब्रेक सिस्टम का अचानक फेल होना माना जा रहा है।