उत्तराखंड रुद्रप्रयागTwo brothers died due to lightning in Chandrashila

उत्तराखंड में आंधी-तूफान से कोहराम, चंद्रशिला में आसमान से गिरी बिजली; 2 भाइयों की मौत

उत्तराखंड के चंद्रशिला में आकाशीय बिजली गिरने से लखनऊ के दो सगे भाइयों की मौत हो गई। 45 से अधिक पर्यटकों को सुरक्षित बचाया गया। वहीं आंधी-तूफान और बारिश से पूरे राज्य में भारी नुकसान हुआ।

Chandrashila Lightning Strike: Two brothers died due to lightning in Chandrashila
Image: Two brothers died due to lightning in Chandrashila (Source: Social Media)

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में शुक्रवार शाम आए तेज आंधी-तूफान और खराब मौसम ने भारी तबाही मचाई। रुद्रप्रयाग जिले के तुंगनाथ-चोपता क्षेत्र स्थित चंद्रशिला में आकाशीय बिजली गिरने से लखनऊ के दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के समय क्षेत्र में बड़ी संख्या में पर्यटक मौजूद थे, जिनमें से कई खराब मौसम के कारण फंस गए थे।

Two brothers died due to lightning in Chandrashila

जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे मौसम अचानक खराब हो गया। इसी दौरान चंद्रशिला क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से 19 वर्षीय अभिनव वाजपेयी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल उनके बड़े भाई 22 वर्षीय अभिषेक वाजपेयी को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया। दोनों युवक उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के निवासी थे और उत्तराखंड घूमने आए थे। इस दुर्घटना में उन्नाव निवासी 25 वर्षीय शुभम शुक्ला, आजन मिश्रा और नीव मिश्रा घायल हो गए। राहत दल ने उन्हें सुरक्षित निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऊखीमठ पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। ऊखीमठ थाना प्रभारी मनोज नेगी ने दोनों भाइयों की मौत की पुष्टि करते हुए लोगों से मौसम खराब होने पर पर्वतीय क्षेत्रों में सावधानी बरतने की अपील की है। आगे पढ़िए..

ये भी पढ़ें:

45 से अधिक पर्यटकों का सफल रेस्क्यू

मौसम खराब होने की सूचना मिलते ही प्रशासन ने डीडीआरएफ और 108 एंबुलेंस सेवा की टीमों को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया। हादसे के समय क्षेत्र में बड़ी संख्या में पर्यटक मौजूद थे, जिनमें से कई खराब मौसम के कारण फंस गए थे। प्रशासन और राहत एजेंसियों की त्वरित कार्रवाई से 45 से अधिक पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। हालांकि इस हादसे में तीन अन्य पर्यटक घायल भी हुए हैं।

पूरे उत्तराखंड में आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित

आंधी और बारिश का असर केवल पर्वतीय क्षेत्रों तक सीमित नहीं रहा। राज्य के कई जिलों में बिजली और पानी की आपूर्ति बाधित हो गई। पौड़ी, टिहरी, कोटद्वार, देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार और रुड़की सहित कई शहरों में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।