उत्तराखंड हरिद्वारFather Accused of Raping Minor Daughters Arrested

देवभूमि शर्मसार: सगी बेटियों के साथ दुष्कर्म करता था कलयुगी पिता, पत्नी से मारपीट.. हैवान गिरफ्तार

हरिद्वार निवासी एक महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में अपने पति पर परिवार के साथ मारपीट, धमकी देने और नाबालिग बेटियों के साथ दुष्कर्म करने के आरोप गंभीर आरोप...

Father Rapes Daughters: Father Accused of Raping Minor Daughters Arrested
Image: Father Accused of Raping Minor Daughters Arrested (Source: Social Media)

हरिद्वार: देवभूमि की धर्मनगरी हरिद्वार से एक रिश्तों को शर्मसार करने का मामला उजागर हुआ है। यहां एक कलयुगी दरिंदे पिता ने अपनी ही सगी नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म जैसे घिनौना पाप किया है। पीड़ित बच्चियों की मां ने इस मामले में मुकदमा दर्ज करवाया है, जिसके बाद पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Father Accused of Raping Minor Daughters Arrested

जानकारी के अनुसार, बीते 18 मई को हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर दी, महिला ने अपने पर पति परिवार के साथ मारपीट, धमकी देने और नाबालिग बेटियों के साथ दुष्कर्म करने के आरोप गंभीर आरोप लगाए। महिला ने पुलिस को बताया की उसका पति अपनी 15 साल की नाबालिग बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म करता आ रहा है, विरोध करने पर आरोपी मां और बेटियों के साथ मारपीट करने लगता है। आगे पढ़िए..

ये भी पढ़ें:

महिला ने बताया कि आरोपी अब उसकी नजर 14 वर्षीय छोटी बेटी पर भी गलत नजर डालने लगा था। जब आरोपी ने छोटी बेटी के साथ भी घिनौनी हरकतें करना शुरू किया तो, मां से यह सब सहन नहीं कर पाई। जिसके बाद पीड़ित बच्चियों की मां ने किसी तरह हिम्मत जुटाकर पति के खिलाफ पुलिस में लिखित शिकायत कर दी। पथरी थाना पुलिस ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज किया। पुलिस द्वारा इस मामले में पॉक्सो अधिनियम और अन्य गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। साथ ही जिले के उच्च अधिकारियों को भी इस पूरे मामले की सूचना दी गई।

मुखबिर की सूचना के बाद आरोपी गिरफ्तार

जिसके बाद हरिद्वार एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई। गठित पुलिस टीम ने सभी संभावित स्थानों पर दबिश दी, मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर कुछ ही घंटों में आरोपी को घिस्सुपुरा से पथरी जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार कर लिया।

पॉस्को एक्ट के तहत मुकदमा

पथरी थाना प्रभारी रविंद्र सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा जल्द आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया प्रदेश में महिलाओं और बच्चों से जुड़े अपराधों में कोई भी लापरवाही नहीं की जाएगी जाएगी।