उत्तराखंड उधमसिंह नगर8-year-old boy drowned in pond under construction in Nanakmatta

उत्तराखंड में निर्माणाधीन तालाब बना काल, 8 साल के बच्चे की डूबने से मौत; परिवार में कोहराम

Nankankmatta child drowned: बच्चे को बचाने के लिए कई महिलाओं ने तालाब में उतरने की कोशिश की, लेकिन वो भी गहरे पानी में डूबने से बाल-बाल बच गईं।

Nankankmatta child drowned: 8-year-old boy drowned in pond under construction in Nanakmatta
Image: 8-year-old boy drowned in pond under construction in Nanakmatta (Source: Social Media)

उधमसिंह नगर: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के नानकमत्ता से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां निर्माणाधीन नाले में डूबने से 8 साल के बच्चे की मौत हो गई।

8-year-old boy drowned in pond in Nanakmatta

इस घटना के बाद मौके पर कोहराम मच गया। बच्चे को बचाने के लिए कई महिलाओं ने तालाब में उतरने की कोशिश की लेकिन वो भी गहरे पानी में डूबने से बाल बाल बच गईं। ग्रामीणों ने तालाब निर्माण में लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने कार्यदायी संस्था पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। नानकमत्ता के रहने वाले विजय पाल का आठ साल का बेटा देव कुमार अपने दोस्तों के साथ तालाब के पास खेलने गया था। ये तालाब नगर पंचायत द्वारा तैयार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि खेल-खेल में देव कुमार तालाब में उतर गया था। इसके बाद वो डूबने लगा। ये देखकर साथ खेलने वाले बच्चे घर की तरफ दौड़ते हुए वापस गांव की तरफ चले गए। आगे पढ़िए..

ये भी पढ़ें:

काफी देर तक उन्होंने देव के परिजनों से उसके डूबने की बात छिपाई। काफी देर बाद जब परिजनों ने डांट फटकार लगाई तो बच्चों ने पूरा सच बता दिया। इसके बाद परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। चीखते-पुकारते हुए लोग तालाब के पास पहुंचे और देव को बचाने की कोशिश में जुट गए। इस दौरान मां समेत अन्य महिलाओं ने तालाब में उतरने की कोशिश की। तालाब में पानी काफी गहरा था, जिससे कई महिलाएं डूबने से बमुश्किल बच सकीं। कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को बाहर निकाला गया। परिजन बच्चे को लेकर अस्पताल गए, लेकिन डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। देव अपने भाइयों में सबसे छोटा था और कक्षा 3 में पढ़ाई करता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर घटना के बाद ग्रामीणों में गुस्सा है। उन्होंने नगर पंचायत को प्रार्थना पत्र देकर तालाब के निर्माण कार्य का विरोध किया है।