उत्तराखंड पिथौरागढ़Ertiga car falls into ditch in Pithoragarh

Uttarakhand: पिथौरागढ़ में एक और सड़क हादसा, खाई में गिरी कार; 1 की मौत और 5 लोग घायल

Pithoragarh news: हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। कार में सवार 70 वर्षीय नेत्र सिंह राणा की मौत हो गई।

Pithoragarh Ertiga car accident: Ertiga car falls into ditch in Pithoragarh
Image: Ertiga car falls into ditch in Pithoragarh (Source: Social Media)

पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ में लगातार दो दिनों में दो सड़क हादसे हुए हैं। बीते दिन ही यहां थल-पिथौरागढ़ मार्ग पर बाइक खाई में गिरी थी, जिसमें एक ही गांव के 2 युवकों की मौत हो गई थी।

Ertiga car falls into ditch in Pithoragarh

अब पिथौरागढ़ के मुनस्यारी से भी एक दुखद खबर सामने आ रही है। यहां तहसील मुख्यालय आ रही एक आर्टिगा कार हरकोट बैंड के पास खाई में गिर गई। हादसे में अर्टिगा में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके अलावा 5 लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि अर्टिगा कार तल्ला जौहार से मुनस्यारी तहसील मुख्यालय की तरफ जा रही थी। हरकोट बैंड के पास कार बेकाबू हो गई और गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। कार में सवार 70 वर्षीय नेत्र सिंह राणा की मौत हो गई। इसके अलावा हरीश सिंह, प्रताप सिंह, ममता, यमुना देवी और कार चालक चंचल सिंह कोरंगा घायल हो गए। आगे पढ़िए..

ये भी पढ़ें:

शुक्र इस बात का है कि कार खाई में गिरने के बाद एक पेड़ से अटक गई, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। इससे पहले शनिवार को भी पिथौरागढ़ में हादसा हुआ था। थल-पिथौरागढ़ रोड पर एक बाइक 100 मीटर गहरी खाई में समा गई। बाइक पर एक ही गांव के तीन युवक सवार थे। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा तीसरे युवक की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। तीनों ही युवक मालसीमा गांव के रहने वाले थे। हादसा शनिवार दोपहर 2 बजे के करीब हुआ। बताया जा रहा है कि तीनों युवक बाइक पर सवार होकर मुवानी से थल की ओर जा रहे थे। इस बीच थल तहसील मुख्यालय से सात किमी पहले चोपाड़ा मोटरसाइकिल का बैलेंस बिगड़ गया। बाइक सीधे 100 मीटर गहरी खाई में समा गई।