उत्तराखंड चम्पावतMisbehavior with minor girl in Champawat

Uttarakhand: उत्तराखंड में नाबालिग बच्ची से गैंगरेप, आरोपियों में BJP नेता का नाम; रोशन रतूड़ी बोले- फांसी दो

Uttarakhand: समाजसेवी रोशन रतूड़ी का कहना है कि आरोपियों को फांसी सजा से कम कुछ नहीं मिलना चाहिए।

gang rape of a minor girl: Misbehavior with minor girl in Champawat
Image: Misbehavior with minor girl in Champawat (Source: Social Media)

चम्पावत: उत्तराखंड के चंपावत से एक शर्मनाक खबर सामने आई है। यहां 16 साल की नाबालिग बच्ची से गैंगरेप किया गया। आरोपियों ने नाबालिग को एक कमरे में बंद किया।

Misbehavior with minor girl in Champawat

इसके बाद बारी बारी से नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बनाया। एक न्यूज रिपोर्ट के अनुसार मामले में एक बीजेपी नेता का नाम भी सामने आया है। फरार आरोपियों में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष, पूर्व ग्राम प्रधान समेत 3 लोगों के नाम सामने आये हैं। उधर समाजसेवी रोशन रतूड़ी का कहना है आरोपियों के नाम विनोद सिंह रावत पुत्र श्री रमेश सिंह रावत, नवीन सिंह रावत पुत्र श्री बिक्रम सिंह रावत, पूरन सिंह रावत (पूर्व प्रधान ) पुत्र श्री कुंवर सिंह रावत, इनमें एक भाजपा का मंडल उपाध्यक्ष भी शामिल है। समाजसेवी रोशन रतूड़ी का कहना है कि आरोपियों को फांसी सजा से कम कुछ नहीं मिलना चाहिए। आगे पढ़िए पूरी खबर..

ये भी पढ़ें:

पीड़िता के पिता ने चंपावत कोतवाली में तहरीर दी है। इसके अनुसार उनकी बेटी उन्हें इलाज के लिए गांव से चंपावत लाई थी। 5 मई 2026 की शाम नाबालिग घर वापस नहीं पहुंची। इसके बाद परिजनों की चिंता बढ़ गई। रात 1:28 बजे पीड़िता का फोन आया। इसके बाद मोबाइल बंद हो गया। इसके बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से रातभर सर्च अभियान चलाया गया। पुलिस का कहना है कि बच्ची के हाथ-पैर रस्सियों से बंधे हुए थे। वो निर्वस्त्र अवस्था में थी। बच्ची को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। पीड़िता का कहना है कि उसे धारदार हथियारों के बल पर जान से मारने की धमकी दी गई। आरोपियों ने पूरी रात उसके साथ गैंगरेप किया। इसके बाद उसे बंद कमरे में छोड़कर फरार हो गए। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में भारी आक्रोश है।