उत्तराखंड देहरादूनtruck fell into ditch at Dehradun-Mussoorie road

Uttarakhand news: देहरादून-मसूरी रोड पर खाई में गिरा ट्रक, ड्राइवर की मौके पर मौत; हेल्पर की हालत गंभीर

Uttarakhand news: भीषण हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा हेल्पर की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।

Dehradun truck accident: truck fell into ditch at Dehradun-Mussoorie road
Image: truck fell into ditch at Dehradun-Mussoorie road (Source: Social Media)

देहरादून: उत्तराखंड में सड़क हादसे लगातार बढ़ रहे हैं। इस बीच देहरादून से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। देहरादून-मसूरी रोड पर बुधवार सुबह भीषण हादसा हो गया।

Truck fell into ditch at Dehradun-Mussoorie road

यहां कोल्ड ड्रिंक और राशन से भरा ट्रक खाई में समा गया। भीषण हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा हेल्पर की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया। रेस्क्यू अभियान में परेशानी हो रही थी, जिसके बाद एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। अखिरकार इसके बाद दोनों को खाई से बाहर निकाला गया। आगे पढ़िए..

ये भी पढ़ें:

पुलिस नने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि ट्रक संख्या UK 07-CB-1727 रेलवे स्टेशन देहरादून से कोल्ड ड्रिंक, तेल और राशन लेकर उत्तरकाशी की तरफ जा रहा था। इसी दौरान ट्रक मसूरी के पास बेकाबू हो गया। आगे बताया गया कि इसके बाद ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में समा गया। सूचना मिलने पर रेस्क्यू टीम तत्काल मौके पर पहुंची। इसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को खाई से बाहर निकाला गया। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। इसके अलावा घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।