पिथौरागढ़: मूनाकोट क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। यहां देर रात एक कमांडर जीप अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
Jeep Falls 150 Meters Into Gorge in Pithoragarh
जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ जिले के मूनाकोट क्षेत्र में बीती रात करीब 1 बजे एक कमांडर जीप अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस दौरान जीप में कुल चार लोग सवार थे, जो मेहंदी कार्यक्रम में जा रहे थे। हादसे में लक्की भंडारी पुत्र चंचल भंडारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में जगदीश बिष्ट, सचिन चंद और मोहन बिष्ट शामिल हैं। आगे पढ़िए..
ये भी पढ़ें:
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तीनों घायलों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची। SDRF के जवानों ने रात के अंधेरे में स्ट्रेचर की मदद से कड़ी मशक्कत करते हुए शव को खाई से बाहर निकाला। तीनों घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। उनकी हालत को लेकर डॉक्टरों की निगरानी बनी हुई है। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना की असली वजह जानने की कोशिश की जा रही है।
ये भी पढ़ें: