ऋषिकेश: ऋषिकेश-देहरादून हाईवे पर उस समय अफरातफरी मच गई जब तेज रफ्तार से जा रही एक कार का अचानक टायर फट गया। यह हादसा जंगलात चौकी के पास हुआ, जहां कुछ ही सेकंड में स्थिति बेकाबू हो गई।
Major Accident Averted on Rishikesh–Dehradun Highway
जानकारी के अनुसार देहरादून की ओर जा रही यूपी नंबर की कार का टायर फटते ही चालक नियंत्रण खो बैठा। कार अचानक डिवाइडर पार कर सड़क की दूसरी लेन में पहुंच गई। अनियंत्रित कार ने सामने से आ रही राजस्थान नंबर की कार को जोरदार टक्कर मार दी। इसके पीछे चल रही एक अन्य कार भी इस दुर्घटना की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। आगे पढ़िए..
ये भी पढ़ें:
राजस्थान से मसूरी घूमने जा रहे पर्यटक और अन्य कार में सवार दो परिवार इस हादसे में शामिल थे। गनीमत रही कि सभी लोग सुरक्षित बच गए, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। इस दुर्घटना में तेज रफ्तार कार के चालक को मामूली चोटें आई हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत मदद की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया।
कोतवाली प्रभारी केसी भट्ट के अनुसार, हादसा टायर फटने के कारण हुआ और इसमें किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। पुलिस ने सभी वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की विस्तृत पड़ताल की जा रही है।