उत्तराखंड हरिद्वार8-Year-Old Girl Dies After Tractor Starts During Play

उत्तराखंड से दुखद खबर, बच्चों ने खेल-खेल में स्टार्ट किया ट्रैक्टर, 8 साल की मासूम बच्ची की मौत

Haridwar के मंगलौर क्षेत्र में खेल-खेल में हुई लापरवाही से 8 वर्षीय बच्ची की जान चली गई। ट्रैक्टर में चाबी लगी होने के कारण वह अचानक स्टार्ट हो गया और बच्ची उसकी चपेट में आ गई।

Haridwar accident news: 8-Year-Old Girl Dies After Tractor Starts During Play
Image: 8-Year-Old Girl Dies After Tractor Starts During Play (Source: Social Media)

हरिद्वार: उत्तराखंड के Haridwar जनपद से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है, जहां एक छोटी सी लापरवाही ने एक मासूम की जान ले ली। इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे गांव में शोक का माहौल है।

8-Year-Old Girl Dies After Tractor Starts During Play

जानकारी के अनुसार बीते रविवार को Manglaur कोतवाली क्षेत्र के घोसीपुरा गांव में कुछ बच्चे घर के बाहर खड़े एक ट्रैक्टर के पास खेल रहे थे। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर में चाबी लगी हुई थी और खेल-खेल में किसी बच्चे से चाबी घूम गई, जिससे ट्रैक्टर अचानक स्टार्ट हो गया और आगे बढ़ने लगा। इसी दौरान वहां खड़ी 8 वर्षीय आयशा (पुत्री शाहरुख) ट्रैक्टर की चपेट में आ गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन तुरंत उसे इलाज के लिए Dehradun के अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी। आगे पढ़िए..

ये भी पढ़ें:

परिवार और गांव में पसरा मातम

आयशा की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया गया है कि आयशा की एक जुड़वां बहन भी है, जिससे परिवार का दुख और भी गहरा हो गया है।
गांव के प्रधान जावेद के अनुसार, बच्चे खेलते समय ट्रैक्टर पर चढ़ गए थे और चाबी घुमाने से वह अचानक चल पड़ा, जिससे यह दर्दनाक हादसा हो गया।
कोतवाली प्रभारी Bhagwan Singh Mehar के अनुसार, मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रारंभिक जांच में ट्रैक्टर घर का ही बताया जा रहा है।