टिहरी गढ़वाल: Rishikesh-Badrinath Highway पर Totaghati के पास एक बार फिर भीषण हादसा हो गया है. यहां केदारनाथ से दिल्ली लौट रहे श्रद्धालुओं की कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।
Car Falls into Gorge Near Totaghati on Badrinath Highway
जानकारी के अनुसार, केदारनाथ धाम से दर्शन कर दिल्ली के तीर्थयात्री वापस लौट रहे थे। उसी दौरान तोताघाटी के पास कार अचानक संतुलन खो बैठी और सीधे गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही Devprayag पुलिस और State Disaster Response Force की टीमें मौके पर पहुंच गईं। दुर्गम इलाके और गहरी खाई के बीच राहत एवं बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया। रेस्क्यू टीम ने एक घायल व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। उसे नदी के रास्ते राफ्ट की मदद से बाहर लाने की प्रक्रिया जारी है। हादसे में कार सवार एक महिला का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। आगे पढ़िए..
ये भी पढ़ें:
थाना कोतवाल प्रशांत बहुगुणा के अनुसार, जैसे ही हादसे की सूचना मिली, पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। उन्होंने बताया कि कार की हालत देखकर आशंका जताई जा रही है कि महिला खाई में दूर जा गिरी हो सकती है। फिलहाल राहत एवं बचाव दल द्वारा लापता महिला की सघन तलाश की जा रही है और सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है।
खतरनाक है तोताघाटी का रास्ता
Totaghati का इलाका पहाड़ी और बेहद घुमावदार है, जहां सड़कें संकरी और खाई गहरी हैं। ऐसे में यहां हादसों का खतरा हमेशा बना रहता है। इस मार्ग पर वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। पहाड़ी रास्तों पर यात्रा करते समय वाहन की गति नियंत्रित रखें और जल्दबाजी से बचें। यात्रा से पहले वाहन की स्थिति की जांच करें और थकान की हालत में ड्राइविंग से बचें। मौसम की स्थिति का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए।