देहरादून: उत्तराखंड के Uttarakhand के छह जिलों में रविवार दोपहर से शुरू हुई भीषण गर्मी का असर सोमवार को भी जारी रहने की संभावना है। लगातार बढ़ते तापमान के चलते जनजीवन प्रभावित हो रहा है और लोगों को लू का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए सतर्क रहने की सलाह दी है।
Uttarakhand Weather Update 27 April 2026
India Meteorological Department (IMD) की ओर से आज उत्तराखंड के कुछ क्षेत्रों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। यह अलर्ट रविवार दोपहर 01:28 बजे से सोमवार 27 अप्रैल दोपहर 01:28 बजे तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान तेज गर्मी और लू चलने की संभावना जताई गई है। यह अलर्ट विशेष रूप से Champawat, Dehradun, Haridwar, Nainital, Pauri Garhwal और Udham Singh Nagar के मैदानी इलाकों के लिए जारी किया गया है। इन जिलों के डोईवाला, चकराता, लक्सर, लैंसडाउन, बाजपुर, जसपुर, रामनगर और खटीमा जैसे क्षेत्रों में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। आगे पढ़िए..
ये भी पढ़ें:
school closed due to heat
Dehradun में इस समय हीट वेव की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग और एनडीएमए के सचेत पोर्टल के अनुसार 27 अप्रैल को भी देहरादून में अत्यधिक गर्म दिन रहने और लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। भीषण गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए देहरादून के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा 1 से 12 तक एक दिन की छुट्टी घोषित कर दी गई है। इसके साथ ही सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।