उत्तराखंड देहरादूनUttarakhand Weather Report Rain and Snowfall

Uttarakhand weather: उत्तराखंड के 5 जिलों में अचानक बदला मौसम, झमाझम बारिश शुरू; पहाड़ों में बर्फबारी

Uttarakhand Weather Report: मौसम विभाग ने पहले ही उत्तराखंड के इन जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया था। मौसम विभाग का अनुमान सटीक साबित हुआ है।

Uttarakhand Weather Report: Uttarakhand Weather Report Rain and Snowfall
Image: Uttarakhand Weather Report Rain and Snowfall (Source: Social Media)

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम ने अचानक करवट बदली है। 5 जिलों में गर्जना के साथ मूसलाधार बारिश का दौर शुरू हो गया है।

Uttarakhand Weather Report

रुद्रप्रयाग की केदारघाटी, मदमहेश्वर घाटी, तुंगनाथ घाटी में जमकर बारिश हो रही है। इसके अलावा चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने पहले ही उत्तराखंड के इन जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया था। मौसम विभाग का अनुमान सटीक साबित हुआ है। रुद्रप्रयाग जिले में पहाड़ी क्षेत्रों में जमकर बादल गरज रहे हैं। केदारनाथ जाने वाले यात्रियों से अपील है कि जहां हैं, वहीं रुक जाएं। आगे पढ़िए..

ये भी पढ़ें:

भारी बारिश के दौरान पहाड़ों पर सफर करने से बचें। उधर बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री जाने वाले श्रद्धालुओं को भी संभलकर ही सफर करने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग का कहना है कि आगे भी बारिश का दौर जारी रहेगा। पहाड़ों में बर्फबारी से एक बार फिर से ठिठुरन बढ़ेगी। गुरुवार से ही पहाडों में बादलों की आंख मिचौली शुरू हो गई थी। शुक्रवार को भी पहाड़ों में बारिश देखने को मिली थी। अब आज यानी शनिवार को गर्जना का साथ बारिश हो रही है। कहीं कहीं बिजली भी कड़क रही है। ऐसे में आपसे भी अपील है कि पहाड़ों पर बारिश के दौरान संभलकर ही सफर करें। मौसम की तमाम जानकारी के लिए Uttarakhand Weather Report पढ़ते रहें।