उत्तराखंड देहरादूनUttarakhand Weather Update 25 April 2026

Uttarakhand Weather: आज 9 जिलों में बारिश के आसार, आंधी और बिजली गिरने का खतरा.. येलो अलर्ट जारी

Uttarakhand Weather: IMD ने उत्तराखंड में 25 अप्रैल से मौसम बदलने का अलर्ट जारी किया है। पहाड़ों में बर्फबारी और मैदानों में बारिश-आंधी की संभावना है।

Uttarakhand Weather Update: Uttarakhand Weather Update 25 April 2026
Image: Uttarakhand Weather Update 25 April 2026 (Source: Social Media)

देहरादून: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार 25 अप्रैल से उत्तराखंड में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। हिमालयी क्षेत्रों में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जिसके प्रभाव से अगले एक सप्ताह तक मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। कहीं बर्फबारी होगी तो कहीं तेज हवाएं और बारिश का असर दिखेगा।

Uttarakhand Weather update 25 April 2026

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पिछले तीन दिनों में तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान सामान्य से अधिक रहा है, जबकि मैदानी इलाकों में भी गर्मी बढ़ी है। अब मौसम बदलने से तापमान में गिरावट आने की संभावना है और लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।

Uttarakhand Weather Forecast

मौसम विभाग के अनुसार 25 अप्रैल यानी शनिवार को उत्तराखंड के 9 जिलों में मौसम खराब रहने की संभावना है। आज उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़, देहरादून, टिहरी, अल्मोड़ा और नैनीताल जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी चल सकती है। साथ ही बिजली गिरने का भी खतरा बना रहेगा। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि कई इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
राजधानी देहरादून में हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इससे गर्मी से राहत मिलेगी और तापमान में गिरावट आएगी। देहरादून का अधिकतम तापमान लगभग 39°C और न्यूनतम 22°C रहने की संभावना है। हालांकि हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में मौसम गर्म और शुष्क बना रह सकता है। आगे पढ़िए..

ये भी पढ़ें:

आगामी दिनों का मौसम पूर्वानुमान

26 और 27 अप्रैल को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी होने की संभावना है। 4400 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ गिर सकती है। इससे रात के तापमान में गिरावट आएगी और पहाड़ी इलाकों में ठंड बढ़ जाएगी। 28 अप्रैल को मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। इस दिन कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 29 और 30 अप्रैल को भी कहीं-कहीं बारिश और गरज-चमक जारी रहने की संभावना है। तेज हवाएं भी जनजीवन को प्रभावित कर सकती हैं।

लोगों के लिए सावधानी जरूरी

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। आंधी-तूफान और बिजली गिरने के दौरान खुले स्थानों से बचने, सुरक्षित जगह पर रहने और पशुओं को सुरक्षित स्थान पर रखने की सलाह दी गई है। यात्रा करने वालों को भी मौसम की जानकारी लेकर ही निकलने को कहा गया है।