उधमसिंह नगर: उत्तराखंड में बढ़ते हादसों पर लगाम लगाना मुश्किल हो रहा है। आए दिन किसी न किसी बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है।
Bike hits girl in Kichha
अब अगली खबर उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के किच्छा से है। यहां घर के पास ही दुकान जा रही एक चार साल की बच्ची को बाइक ने जबरदस्त टक्कर मारी दी हादसे में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद अस्पताल में इलाज के दौरान मासूम ईशानवी की मौत हो गई। इस हादसे के बाद से ईशानवी के माता-पिता बेसुध हैं। ईशानवी घर में सबसे छोटी थी और परिवार की लाडली थी। उसकी असमय मौत से परिवार में गमगीन माहौल है। आगे पढ़िए..
ये भी पढ़ें:
Udham Singh Nagar News
हैरानी की बात ये है कि हादसे के बाद बाइक सवार को जरा सा भी दया नहीं आई। वो बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है। आरोपी की तलाश लगातार जारी है। ईशानवी के चाचा ने बताया कि बच्ची घर के पास ही मौजूद एक दुकान की तरफ जा रही थी। इसी दौरान सामने से एक बाइक वाला तेज रफ्तार में आया और ईशानवी को टक्कर मार दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।