देहरादून: Uttarakhand के मैदानी जिलों में इन दिनों मौसम शुष्क बना हुआ है और चटख धूप के कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। खासतौर पर मैदानी इलाकों में गर्मी का असर साफ तौर पर महसूस किया जा रहा है, जहां तेज धूप लोगों के पसीने छुड़ा रही है।
Uttarakhand Weather Update 16 April 2026
मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की और वृद्धि हो सकती है। इससे प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ने की आशंका जताई जा रही है, खासकर निचले इलाकों में लोगों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आगामी चारधाम यात्रा के दौरान Haridwar, Rishikesh, Roorkee, Kotdwar और अन्य मैदानी क्षेत्रों में गर्मी यात्रियों की परीक्षा ले सकती है। हालांकि पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम कुछ हद तक राहत दे सकता है। प्रदेश में दिन में तापमान बढ़ने के बावजूद सुबह और शाम के समय अभी भी हल्की ठंडक बनी हुई है। न्यूनतम तापमान सामान्य या उससे कम दर्ज किया जा रहा है, जिससे मौसम में थोड़ी राहत महसूस हो रही है। आगे पढ़िए..
ये भी पढ़ें:
मौसम का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार आज गुरुवार, 16 अप्रैल को प्रदेश में गर्मी का असर और तेज देखने को मिल रहा है। हालांकि IMD ने प्रदेश के उत्तरकाशी, चमोली एवं पिथौरागढ़ जिलों में बारिश और तेज हवाओं को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। लेकिन बाकी जिलों में आज भी मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। Dehradun, Haridwar और Nainital समेत कई इलाकों में तापमान 35°C से ऊपर पहुंच गया है। Dehradun समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही तेज धूप खिल रही है, जिससे दोपहर में गर्मी और अधिक बढ़ जाती है। मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान करीब 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जो सामान्य से लगभग तीन डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने 17 अप्रैल यानी शुक्रवार को Rudraprayag, Chamoli, Uttarkashi, Bageshwar और Pithoragarh में आकाशीय बिजली और तेज हवाओं को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।