उत्तराखंड देहरादूनUttarakhand Weather Update 11 April 2026

Uttarakhand Wather: आज उत्तराखंड के 6 जिलों में होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने दिया बड़ा अपडेट

Uttarakhand Weather: 11 अप्रैल को उत्तराखंड के 6 जिलों में हल्की बारिश और बौछारों की संभावना जताई गई है। मौसम में बदलाव के चलते कुछ पहाड़ी इलाकों में बादल छाए रहेंगे, जबकि अन्य क्षेत्रों में मौसम सामान्य रहेगा।

Uttarakhand Weather Update: Uttarakhand Weather Update 11 April 2026
Image: Uttarakhand Weather Update 11 April 2026 (Source: Social Media)

देहरादून: उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से जारी बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी के बाद अब राहत भरी खबर सामने आई है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के अनुसार सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ अब कमजोर पड़ गया है, जिससे ठंड का असर कम होने लगा है और मौसम धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है। लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिलनी शुरू हो गई है।

Uttarakhand Weather Update 11 April 2026

उत्तराखंड में बीते कई दिनों से लगातार बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी था, लेकिन अब पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ने से मौसम धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है। बारिश का मौसम बंद होने के साथ ही प्रदेश में मैदानी क्षेत्रों में गर्मी बढ़ने लगी है। प्रदेश के देहरादून, हरिद्वार और उधम सिंह नगर जैसे मैदानी और तराई क्षेत्रों में अब तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। राजधानी देहरादून में अधिकतम तापमान लगभग 31°C और न्यूनतम तापमान 14°C रहने का अनुमान है। पिछले दिनों जहां तापमान 8 से 10 डिग्री तक गिर गया था, वहीं अब अगले 4-5 दिनों में इसमें लगातार वृद्धि होगी, जिससे लोगों को गर्मी का अहसास होने लगेगा। अल्मोड़ा, नैनीताल और रुद्रप्रयाग जैसे पहाड़ी जिलों में भी तापमान बढ़ने के संकेत हैं। अनुमान है कि मैदानी इलाकों में 5 से 6 डिग्री सेल्सियस और पहाड़ी क्षेत्रों में 7 से 10 डिग्री सेल्सियस तक पारा बढ़ सकता है। हालांकि राज्य के अधिकतर हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन कुछ पहाड़ी जिलों में हल्की मौसम गतिविधियां बनी रह सकती हैं।आगे पढ़िए

ये भी पढ़ें:

मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार 11 और 12 अप्रैल को उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश या गर्जना के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के कुछ क्षेत्रों में बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बारिश की संभावना है। 3800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 13 से 16 अप्रैल तक राज्य में मौसम शुष्क बना रहेगा। इसके बाद 17 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिसके प्रभाव से पहाड़ी जिलों में एक बार फिर हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।