उत्तराखंड देहरादूनUttarakhand Weather Update 6 April 2026

Uttarakhand weather: उत्तराखंड के 4 जिलों में आज भारी बारिश-बर्फबारी की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट जारी

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम ने करवट ली है। पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी हुई है, जबकि देहरादून समेत चार जिलों में ओलावृष्टि और अंधड़ का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Uttarakhand Weather Update: Uttarakhand Weather Update 6 April 2026
Image: Uttarakhand Weather Update 6 April 2026 (Source: Social Media)

देहरादून: उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते मौसम ने अचानक करवट ले ली है। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में आंशिक बादल छाए हुए हैं। खासकर पहाड़ी क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश का दौर जारी है, जिससे मौसम सुहावना लेकिन ठंडा हो गया है।

Uttarakhand Weather Update 6 April 2026

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में बीते रविवार को दिनभर बादल मंडराते रहे और दोपहर बाद कई जगहों पर रिमझिम से लेकर तेज बारिश देखने को मिली। कई स्थानों पर आकाशीय बिजली चमकने के साथ तेज गर्जना भी हुई। वहीं, चारधाम समेत आसपास की ऊंची चोटियों पर हिमपात दर्ज किया गया, जिससे तापमान में गिरावट आई और ठिठुरन एक बार फिर लौट आई है। देहरादून में रविवार को धूप और बादलों के बीच आंख-मिचौनी का खेल चलता रहा। दोपहर बाद कुछ इलाकों में मध्यम से तेज हवाएं भी चलीं। मैदानी क्षेत्रों में भी मौसम का असर देखने को मिला और तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है।

मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार आज सोमवार 6 अप्रैल को उत्तराखंड में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। कई स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। पर्वतीय जिलों में आकाशीय बिजली और तेज हवाओं को लेकर विशेष चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने लोगों को ऐसे खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने कल मंगलवार यानि 7 अप्रैल को उत्तराखंड के देहरादून, टिहरी, हरिद्वार और उत्तरकाशी में ओलावृष्टि, तेज अंधड़ और आकाशीय बिजली को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।आगे पढ़िए..

ये भी पढ़ें:

तापमान की स्थिति

बीते रविवार को देहरादून में अधिकतम तापमान 30.2°C और न्यूनतम तापमान 17.1°C दर्ज किया गया। उधम सिंह नगर में अधिकतम तापमान 30.7°C और न्यूनतम तापमान 17.1°C रहा। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 18.1°C और न्यूनतम 7.4°C दर्ज किया गया, जबकि नई टिहरी में अधिकतम तापमान 19.2°C और न्यूनतम तापमान 6.2°C रहा।