उत्तराखंड हरिद्वारWife along with her daughter murdered her husband

उत्तराखंड में पत्नी ने पति को बेरहमी से मार डाला, बेटी ने भी दिया साथ; थाने में जाकर बोली- मेरे पति ने खुदकुशी की

Haridwar News: उत्तराखंड के Haridwar जिले में सामने आया आत्महत्या का मामला पुलिस जांच में हत्या निकला। मृतक Bablu की पत्नी Pooja और नाबालिग बेटी पर हत्या का आरोप है। बेटे के खुलासे के बाद पूरे केस ने चौंकाने वाला मोड़ ले लिया।

Haridwar murder case: Wife along with her daughter murdered her husband
Image: Wife along with her daughter murdered her husband (Source: Social Media)

हरिद्वार: उत्तराखंड के Haridwar जिले के Shyampur थाना क्षेत्र के ग्राम लाहड़पुर में 2 अप्रैल को एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया था। शुरुआत में इसे आत्महत्या माना गया, लेकिन पुलिस जांच में जो सच सामने आया, उसने सभी को चौंका दिया।

Haridwar News: Wife along with her daughter murdered her husband

जानकारी के अनुसार मृतक बबलू की पत्नी पूजा ने पुलिस को कॉल कर बताया कि उसके पति ने शराब के नशे में आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। हालांकि, घटनास्थल की स्थिति और हालात देखकर पुलिस को शुरुआत से ही मामला संदिग्ध लगा। इसी बीच मृतक के भाई ने भी शिकायत दर्ज कराते हुए हत्या की आशंका जताई। मृतक के भाई ने अपनी तहरीर में आरोप लगाया कि बबलू की पत्नी और उसकी बेटी ने किसी अन्य युवक के साथ मिलकर उसकी हत्या की है। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसने आसपास के लोगों से पूछताछ और घटनास्थल की बारीकी से जांच की।

बेटे ने खोला सबसे बड़ा राज

मामले में सबसे बड़ा मोड़ तब आया जब बबलू के नाबालिग बेटे ने पुलिस को सच्चाई बताई। उसने बताया कि उसकी मां और बहन ने मिलकर उसके पिता की हत्या की थी। बेटे के इस खुलासे के बाद पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, जिसमें उन्होंने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

कैसे रची गई हत्या की साजिश

पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने पहले से ही हत्या की योजना बनाई थी। घटना वाले दिन उन्होंने बबलू की शराब में नींद की दवा मिला दी, जिससे वह गहरी नींद में चला गया। इसके बाद उसके हाथ-पैर बांध दिए गए और तकिए से उसका मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। यह पूरी वारदात बेहद सुनियोजित तरीके से अंजाम दी गई थी। हत्या के बाद आरोपियों ने इस अपराध को छिपाने के लिए उसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। उन्होंने शव को दूसरे कमरे में ले जाकर उसके मुंह में जहरीला पदार्थ डाल दिया और कमरे को बंद कर दिया। अगली सुबह पत्नी ने कहानी बनाई कि उसका पति रात में झगड़ा करके बाहर चला गया था और बाद में आकर उसने आत्महत्या कर ली।आगे पढ़िए..

ये भी पढ़ें:

Haridwar News: हत्या के पीछे की वजह

पूछताछ के दौरान सामने आया कि पत्नी और बेटी के अवैध संबंधों की जानकारी बबलू को हो गई थी। इसके बाद घर में अक्सर झगड़े और मारपीट होने लगी थी। इसी तनाव और डर के कारण दोनों ने बबलू को रास्ते से हटाने की योजना बनाई और इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने घटनास्थल से कई महत्वपूर्ण सबूत बरामद किए, जिनमें मोबाइल फोन, सल्फास का पैकेट, शराब का टेट्रा पैक, स्टील का गिलास, दुपट्टा और तकिया शामिल हैं। सभी सबूत इस बात की पुष्टि करते हैं कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या का मामला था। इस पूरे मामले का खुलासा Abhay Singh ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि नाबालिग बेटी को संरक्षण में लेकर कोर्ट में पेश किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और अन्य संभावित पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है।