उत्तराखंड हरिद्वारMan Dies by Suicide After Ex-Girlfriend Rejects Him in Haridwar

उत्तराखंड में इश्क का खौफनाक अंजाम, प्रेमिका ने मना किया तो प्रेमी ने कनपटी पर सटाई गन; उड़ा दिया भेजा

Haridwar News: पूर्व प्रेमिका को मनाने हरिद्वार पहुंचे युवक ने इंकार सुनने के बाद पहले युवती को धमकाया और फिर खुद को गोली मार ली। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि वह पहले से ही हत्या और आत्महत्या की योजना बनाकर आया था...

Haridwar suicide case: Man Dies by Suicide After Ex-Girlfriend Rejects Him in Haridwar
Image: Man Dies by Suicide After Ex-Girlfriend Rejects Him in Haridwar (Source: Social Media)

हरिद्वार: हरिद्वार में पूर्व प्रेमिका के मना करने पर एक युवक ने ऐसा खौफनाक कदम उठा लिया, जिसने पूरे इलाके को दहला कर रख दिया। इंकार से बौखलाए प्रेमी की इस हरकत ने रिश्तों में बढ़ती हिंसा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Man Dies by Suicide After Ex-Girlfriend Rejects Him in Haridwar

जानकारी के अनुसार फैजाबाद के रहने वाले सुजीत वर्मा और युवती के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों के गांवों के बीच करीब 30 किलोमीटर की दूरी थी, लेकिन रिश्ते की नजदीकियां काफी गहरी थीं। कुछ महीनों पहले दोनों घर से फरार भी हो गए थे, लेकिन बाद में परिवार वालों ने उन्हें ढूंढकर अलग करा दिया। परिवार ने युवती को सुजीत से दूर रखने के लिए हरिद्वार में उसकी बहन के घर भेज दिया था। इसके बावजूद दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत जारी रही। इसी बीच सुजीत, युवती को मनाने और उसके साथ घर बसाने के इरादे से हरिद्वार पहुंच गया। उसने शहर के एक होटल में कई दिनों से कमरा ले रखा था और लगातार युवती से मिलने की कोशिश कर रहा था।

‘साथ चलो या जान दे दूंगा’ दी खौफनाक धमकी

शुक्रवार सुबह रानीपुर क्षेत्र में दोनों की मुलाकात हुई। सुजीत ने युवती को अपने साथ चलने के लिए कहा, लेकिन उसने साफ इनकार कर दिया। इस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। गुस्से में सुजीत ने पिस्टल निकालकर धमकी दी कि अगर वह साथ नहीं चली तो वह खुद को मार देगा। युवती ने हिम्मत दिखाते हुए वहां से भागकर पुलिस चौकी में शरण ली और पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने तुरंत सुजीत की तलाश शुरू की, लेकिन उससे पहले ही उसने खुद को गोली मार ली।आगे पढ़िए..

ये भी पढ़ें:

32 बोर पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस बरामद

घटनास्थल से पुलिस ने 32 बोर की पिस्टल बरामद की, जिसमें पांच जिंदा कारतूस मौजूद थे। इससे साफ संकेत मिलता है कि सुजीत का इरादा केवल आत्महत्या तक सीमित नहीं था, बल्कि वह युवती को भी नुकसान पहुंचा सकता था। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि सुजीत हरिद्वार के एक होटल में कई दिनों से ठहरा हुआ था। होटल से लगातार कॉल आने पर पुलिस ने जानकारी जुटाई, जिससे उसके ठहरने और गतिविधियों का खुलासा हुआ। यह भी सामने आया कि वह कई बार घंटों के लिए होटल से गायब रहता था और युवती से मिलने की कोशिश करता था।

पहले से बना चुका था खतरनाक प्लान

पुलिस जांच में यह बात सामने आई कि सुजीत पहले से ही यह तय करके आया था कि अगर युवती ने इनकार किया तो वह खुद को और उसे दोनों को मार देगा। हालांकि, युवती की सूझबूझ से एक बड़ी वारदात टल गई। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। यह घटना एक बार फिर यह सवाल खड़ा करती है कि एकतरफा प्यार किस तरह खतरनाक रूप ले सकता है।