उत्तराखंड देहरादूनRetired Army Brigadier Killed in Firing During Overtaking Dispute

देहरादून: सरेआम फायरिंग में राहगीर ने गंवाई जान, बेक़सूर रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

देहरादून में ओवरटेकिंग विवाद के दौरान हुई फायरिंग में रिटायर्ड ब्रिगेडियर वीके जोशी की मौत हो गई। स्कॉर्पियो सवार आरोपियों ने फॉर्च्यूनर कार पर गोली चलाई, जो गलती से राहगीर को लग गई। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Dehradun road rage incident: Retired Army Brigadier Killed in Firing During Overtaking Dispute
Image: Retired Army Brigadier Killed in Firing During Overtaking Dispute (Source: Social Media)

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में अपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। सोमवार यानि आज सुबह भी एक मामूली ओवरटेकिंग विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। कार सवारों के बीच हुई कहासुनी गोलीबारी में बदल गई, जिसकी चपेट में आकर एक निर्दोष व्यक्ति की जान चली गई।

Retired Army Brigadier Killed in Firing During Overtaking Dispute

राजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मसूरी रोड पर मालसी के पास दो कार सवारों के बीच ओवरटेकिंग को लेकर विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे वाहन पर फायरिंग शुरू कर दी।

रिटायर्ड आर्मी अधिकारी पर लगी गोली

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि स्कॉर्पियो सवार आरोपियों ने फॉर्च्यूनर कार को रोकने के लिए उसके टायरों पर गोली चलाई। लेकिन दुर्भाग्यवश यह गोली सड़क किनारे मॉर्निंग वॉक कर रहे रिटायर्ड ब्रिगेडियर वीके जोशी को जा लगी। 70 वर्षीय रिटायर्ड आर्मी अधिकारी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस घटना से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।

वारदात के बाद सभी आरोपी फरार

घटना के दौरान फॉर्च्यूनर कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। इसके बाद स्कॉर्पियो सवार आरोपियों ने कार में सवार लोगों के साथ मारपीट भी की और वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस हमले में दो लोग घायल हो गए। वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पूरे जिले में नाकेबंदी कर दी है और संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

एसएसपी का बयान

एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र डोबाल ने घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: