देहरादून: उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बड़ा बदलाव। पहाड़ी जिलों में आंधी, ओलावृष्टि और बिजली गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार।
मौसम का Uttarakhand Weather Update 30 March 2026
उत्तराखंड में मौसम बीते कई दिनों मौसम बार-बार करवटें ले रहा है। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। मजबूत पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण राज्य के कई हिस्सों में मौसम तेजी से बदल रहा है। खासकर पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। प्रदेश के मैदानी जिलों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। हालांकि, पिछले कुछ दिनों से बारिश न होने के कारण तापमान में बढ़ोतरी देखी गई थी। केदारनाथ में बर्फबारी और चमोली में खराब मौसम के बीच श्रीनगर में भी बादल छाए रहे।
मौसम का पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ इलाकों में बारिश, आकाशीय बिजली, ओलावृष्टि और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने की संभावना है। इन क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 3300 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इससे पर्वतीय इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है और ठंड का अहसास बढ़ गया है। देहरादून समेत मैदानी जिलों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 1 अप्रैल तक मौसम का यही मिजाज बना रह सकता है। लोगों को सतर्क रहने और विशेष रूप से पहाड़ी क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।